Video: गोरिल्ला ने की साइकिल की सवारी! गिरने पर आया गुस्सा तो फेंक दी!

इंटरनेट की दुनिया में कई ऐसी विचित्र घटनाएं हमें देखने को मिलती हैं हमने अपनी लाइफ में कभी ना देखी हों। एक आईएफएस ऑफीसर ने एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसे खूब लाइक्स मिल रहे हैं। दरअसल, यह वीडियो है भी ऐसा। इसमें एक गोरिल्ला को साइकिल की सवारी करते हुए दिखाया गया है।

Gorilla Cycle Drive

गोरिल्ला की साइकिल सवारी का वीडियो अब ऑनलाइन वायरल हो गया है। इसमें एक विशालकाय गोरिल्ला साइकिल की सवारी करते देखा जा सकता है। इस वीडियो को एक IFS अधिकारी ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो को नेटिजंस अलग- अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वीडियो में गोरिल्ला को साइकिल चलाते देखा जा सकता है। लेकिन अगले कुछ सेकंड के भीतर ही वह नियंत्रण खो देता है और साइकिल से गिर जाता है। जिसके बाद उसे भयंकर गुस्सा आता है और वह साइकिल फेंक देता है। इस फनी वीडियो यूजर्स को खूब इंटरटेन कर रहा है।

वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर अलग- अलग तरह की यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऑनलाइन वीडियो शेयर करने वाले IFS ऑफिसर सम्राट गौड़ा ने पोस्ट का कैप्शन 'बेवकूफ साइकिल!!' दिया है। इस वीडियो को ट्विटर पर 65k से अधिक बार देखा जा चुका है। इस मजेदार वीडियो पर कई कमेंट आए हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'बेवकूफ साइकिल, तुमने मुझे गिराने की हिम्मत कैसे की...मैं तुम्हें अब और बर्दाश्त नहीं कर सकता।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा 'चलो उसे एक बेहतर साइकिलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करें ताकि वह साइकिलिंग का आनंद ले सके।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+