टब में छींटे मारते हुए खुशी में जमकर नाचा गोरिल्ला, 54 हजार लोगों ने रीट्टीट किया ये Video

सोशल मीडिया पर पानी से भरे टब में छींटे मारते हुए डांस करते हुए गोरिल्‍ला का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। ये DallasZoo का वीडियो है जिमसें ज़ोला नाम का इस गोरिल्‍ला को डांस करते देख लोग खुश हो रहे हैं। .

viral video of gorilla: हर दिन की रुटीन लाइफ से बोर इंसान को सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वाइल्‍ड लाइफ के वीडियो तरोताजा कर देते हैं। जानवरों की प्‍यारी हरकतें कभी दिल जीत लेती हैं, तो कभी उनकी हरकतें हैरान कर देती हैं। ऐसा ही दिन को खुशनुमा बना देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक गोरिल्ला पानी से भरे डब में मस्‍ती करते हुए ऐसी हरकत करता है जिसे देखकर लोग खूब खुश हो रहे हैं और प्‍यार बरसा रहे हैं।

गोरिल्‍ला टब में गोल-गोल नाच कर छींटे मारते हुए मस्‍ती की

गोरिल्‍ला टब में गोल-गोल नाच कर छींटे मारते हुए मस्‍ती की

यह एक गोरिल्ला का वीडियो है जो पानी से भरे टब में छींटे मार रहा है और नाच रहा है। पुराना वीडियो ऑनलाइन फिर से सामने आने के बाद कई लोग तरह- तरह के कमेंट कर अपनी खुशी का इजहार कर रहे। इस वीडियो में लोगों को अपना बाथरूम डांस याद आ रहा है।

गोरिल्‍ला खुशी से डांस कर रहा है

गोरिल्‍ला खुशी से डांस कर रहा है

वीडियो को ट्विटर हैंडल @fasc1nate ने शेयर किया है और इस थ्रोबैक टू दिस गोरिल्ला इन ए पूल डांसिंग टू मेनियाक कैप्‍शन दिया है। वीडियो में पानी से भरे डब में गोरिल्‍ला खुशी से डांस कर रहा है। पानी में जमकर छपक- छोइया करते हुए मजा कर रहा है।

जानें कहां का है ये वीडियो

जानें कहां का है ये वीडियो

ये वीडियो क्लिप डलास चिड़ियाघर का है और डांस करने वाले गोरिल्‍ला का नाम ज़ोला है। वह अपने डांस वीडियो के कारण वो खूब पॉपुलर हो गया है। इस वीडियो में उसे नीले रंग के टब में दिल खोलकर नाचते और पानी के छींटे मारते हुए डांस करते हुए देखा जा सकता है।

54 हजार से अधिक लोग रीट्टीट कर चुके हैं इस गोरिल्‍ला का वीडियो

54 हजार से अधिक लोग रीट्टीट कर चुके हैं इस गोरिल्‍ला का वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को इस बार शेयर करने वाले एक गाने के साथ शेयर किया है। जिसके बाद ये वीडियो और पॉपुलर हो रहा है। वीडियो को 54 हजार से अधिक लोग रीट्टीट कर चुके हैं और जमकर कमेंट और शेयर कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+