रिलायंस Jio लाया यूजर्स के लिए खुशखबरी, 2599 का कैशबैक पाने का एक और मौका

नई दिल्ली। अगर आप रिलायंस जियो के यूजर हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आपके पास 2599 रुपए के कैशबैक पाने का एक ओर मौका है। दरअसल कंपनी ने इस ऑफर के डिमांड को देखते हुए जियो के ट्रिपल कैशबैक ऑफर को एक बार फिर से बढ़ाया गया है। अब आप जियो के ट्रिपल कैशबैक ऑफर का लाभ 25 दिसंबर तक उठा सकते हैं। अब जियो ने ट्रिपल कैश ऑफर की अंतिम तारीख 25 दिसंबर कर दी है। पहले ये ऑफर 15 दिसंबर को खत्म हो रहा था, लेकिन जियो के इससी आखिरी तारीख अब 25 दिसंबर तक कर दी है।

जियो का ट्रिपल रिचार्ज प्लान

जियो का ट्रिपल रिचार्ज प्लान

जियो का रिचार्ज प्लान जिसमें आप 399 रुपए के रिचार्ज या फिर उससे अधिक के प्लान पर आपको 2599 रुपए का कैशबैक पेश किया है। इस प्लान के तहत यूजर को 400 रुपए का कैशबैक रिचार्ज कूपन के तौर पर और बाकी का शॉपिंग वाउचर के तौर पर मिलता है।

कैसे उठाएं फायदा

कैसे उठाएं फायदा

आप जियो का ये रिचार्ज प्लान Jio.com या MyJio एप से ले सकते हैं। इसके अलावा ई-वॉलेट से भी ये रिचार्ज कर सकते हैं। इस प्लान के तहत 399 या उससे ऊपर के रिचार्ज पर 2599 रुपये तक का कैशबैक मिलता है। इस ट्रिपल कैशबैक ऑफर में यूजर को रिचार्ज कूपन के साथ-साथ शॉपिंग वाउचर मिलता है।

रखें इन बातों का ख्याल

रखें इन बातों का ख्याल

इस ऑफर का फायदा केवल जियो के प्राइम मेंबर को ही दिया जाएगा। आप इस प्लान के तहत 400 रुपए मिलेगा। इसमें 50 रुपए के 8 वाउचर आठ महीनों तक मिलेगा। ये वाउचर आपके अगले रिचार्ज में से रीडिम किए जा सकेंगे। वहीं इस के अलावा आपको मोबिक्विक पर 149 रुपये कैशबैक मिलेगा। एक्सिस पे वॉलेट पर 35 रुपये का कैशबैक। अमेजॉन पर 20 रुपए, फोन पे पर 30 रुपए का ऑफर मिलेगा। वहीं नए यूजर्स को पेटीएम से रिचार्ज करने पर 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

बाकी के पैसे शॉपिंग वाउचर के तौर पर

बाकी के पैसे शॉपिंग वाउचर के तौर पर

इस ऑफर के तहत यूजर को 400 रुपए का किस्तों में रिचार्ज वाउचर के साथ-साथ शॉपिंग के वाउचर मिल रहे हैं। 400 रुपये के कैशबैक के बाद यूजर के मोबाइल वॉलेट में 300 रुपए मिलेंगे। इसके साथ इसके साथ यूजर को 1,000 रुपए का ट्रैवल वाउचर मिलेगा। साथ ही जियो अपने यूजर्स को 500 रुपए के ट्रेंड्स वाउचर भी दे रहा है। इसके अतिरिक्त जियो यूजर्स को 399 रुपए का AJIO वाउचर भी मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+