इन लड़कियों पर चढ़ा उर्फी जावेद का खुमार, दिल्ली मेट्रो में कपड़ों का स्टाइल देखकर लोगों को आ गई शर्म
Delhi Metro viral video: वायरल हो रही तस्वीर में एक महिला हूबहू उर्फी जावेद जैसी लग रही है। दिल्ली मेट्रो में हालिया समय में कई ऐसे वीडियोज वायरल हुए हैं, जहां महिलाएं उर्फी जैसे कपड़े पहनकर घूम रही हैं।

Delhi Metro Videos: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। आजकल मेट्रो पर नाचने गाने या फिर कुछ अलग हरकतें करना लोगों के लिए एक ट्रेंड सा बन गया है। नाचने गाने तक तो ठीक है लेकिन आजकल लड़कियां शॉर्ट ड्रेस पहनकर मेट्रो में रील्स और वीडियोज बनाने लगी हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद को तो आप जानते ही होंगे। उर्फी अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए खूब मशहूर हैं। लेकिन इन दिनों उर्फी का खुमार और लड़कियों पर भी चढ़ता दिख रहा है। हाल ही में दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो और तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें एक लड़की ने ऐसे कपड़े पहने हुए हैं, जिन्हें देखने के बाद कोई भी शर्मा जाए। ये ही नहीं इससे पहले भी एक लड़की ने दिल्ली मेट्रो में उर्फी जैसे कपड़े पहने हुए थे। ये वीडियोज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं।
(वीडियो-नीचे)
लोगों पर पड़ रहा उर्फी का असर
बिग बॉस ओटीटी से नाम कमाने के बाद उर्फी जावेद बोल्ड ड्रेसिंग सेंस के चलते चर्चा में आईं। आए दिन उर्फी अतरंगी कपड़ों में अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। लेकिन अब लगता है कि उर्फी का असर लोगों पर भी खूब पड़ने लगा है। दिल्ली मेट्रो की हालिया तस्वीर इस बात की खूब गवाही दे रही हैं। जिसमें एक महिला को बहुत ही अजीबोगरीब और नाममात्र कपड़ों में देखा जा सकता है। ये महिला उर्फी जावेद की हार्डकोर फैन मालूम पड़ती है। एक बार को महिला की सूरत ना देखें, तो लगेगा कि ये उर्फी ही है।
'ये क्या पागलपन है?'
ट्विटर पर ये वीडियो @Hotstuffvibe नाम के एक यूजर ने शेयर किया है। यूजर ने वीडियो को कैप्शन देते हुए कहा कि दिल्ली मेट्रो में कुछ अजब-गजब ही चल रहा है। ये क्या पागलपन है। एक यूजर ने कहा कि क्या ये असली है? एक और ने कहा कि दिल्ली को लंदन ही बना दिया। कई लोगों ने कहा कि ये पेड कैंपेन है। एक और यूजर ने कहा कि पता नहीं इन लोगों के मां-बाप कुछ कहते क्यों नहीं हैं।

लड़की को देखकर शरमा गए लोग
इससे पहले एक और लड़की का वीडियो दिल्ली मेट्रो से वायरल हुआ था, जिसमें वो मेट्रो में एक लड़की के बगल में बैठी दिख रही थी। शुरुआत में तो सब ठीक ही लग रहा था लेकिन देखते देखते जैसे ही लड़की उठने लगी, उसके बगल वाली लड़की भी गच्चा खा जाती है। क्योंकि उस लड़की के बदन पर नाम मात्र के कपड़े होते हैं। उर्फी जावेद की तरह लग रही इस लड़की का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। लोग इसे दिल्ली की उर्फी जावेद कहकर बुलाने लगे।
'ये तो उर्फी लाइट है'
अतरंगी कपड़े पहनकर दिल्ली मेट्रो में घूमने वाली इस लड़की के वीडियो को @NCMIndiaa ने अपने ट्विटर पर शेयर किया था। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि साथ वाली लड़की का मास्क भी उसके कपड़ों से बड़ा है। वहीं कई लोगों ने इस तरह की लड़कियों पर केस दर्ज करवाने की भी बात कही। एक यूजर ने इस लड़की को उर्फी लाइट बता डाला। इन लड़कियों को मेट्रो में इस तरह के कपड़े पहने देखने के बाद लोग बेहद हैरान हो रहे हैं।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications