Women Slaps Boyfriend: गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए घुटनों पर बैठा शख्स, लड़की ने जड़ा जोरदार थप्पड़
शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने की पूरी तैयारी में आया था लेकिन जैसे ही घुटनों पर बैठकर उसने पॉकेट से बॉक्स निकाला, लड़की ने उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।
हर लड़की चाहती है कि उसे एक ड्रीम प्रपोजल मिले। पार्टनर सबके सामने अपने घुटनों पर बैठकर प्रपोज करेगा तो जाहिर सी बात है, किसी भी लड़की के लिए ये पल बेहद ही खास होगा। लेकिन कनाडा के टोरंटो में एक ब्वॉयफ्रेंड को अपनी ही गर्लफ्रेंड को इस अंदाज में प्रपोज करना महंगा पड़ गया। पूरी तैयारी के साथ लड़के ने अपनी प्रेमिका को प्रपोज करना चाहा और घुटनों पर बैठ गया। लेकिन प्रेमिका ने ये देखकर एक जोरदार थप्पड़ दे मारा। वहां बैठी पब्लिक भी ये देखकर हैरान रह गई।

शख्स ने गर्लफ्रेंड को किया किस
दरअसल, ये मामला टोरंटो ब्लू जेज और बोस्टन रेड सोक्स मेजर लीग बेसबॉल गेम के दौरान का है। जहां ब्वॉयफ्रेंड बड़ी ही तैयारी के साथ अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने आया था। शख्स अपनी प्रेमिका को किस करता है और फिर आई लव यू बोलता है।

शॉक हुई लड़की
लड़की ये सब देखकर काफी शॉक रह जाती है। उसे समझ ही नहीं आता कि ये सब क्या चल रहा है। लड़की शॉक में ये सोचकर अपने मुंह पर हाथ रख देती है कि आगे क्या होने वाला है।
वायरल हुआ वीडियो
ये सब देखकर रोजर्स सेंटर ग्रैंडस्टैंड में बैठे दर्शकों का ध्यान कपल की ओर जाता है। वहां पर लगे कैमरा में भी ये सब कैप्चर हो रहा होता है। शख्स गर्लफ्रेंड के सामने घुटनों पर बैठ जाता है और जीन्स की पॉकेट से ब्लैक कलर का एक बॉक्स निकालता है। जॉमबॉय मीडिया ने ये वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

लड़की ने जड़ा जोरदार थप्पड़
सारे कैमरा, आस-पास के लोग और शख्स की गर्लफ्रेंड प्रपोजल के उस मूमेंट में हैरानी से उस बॉक्स को देखते हैं और देखते ही देखते उसमें से रिंग की जगह लॉलीपॉप निकलता है। ये देखकर लड़की गुस्से से लाल-पीली हो जाती है और अपने ब्वॉयफ्रेंड को कसकर एक थप्पड़ जड़ देती है।

क्या थी प्रपोजल की सच्चाई?
अब शख्स का ये प्रपोजल असली था या फिर ये एक प्रैंक था, ये अभी तक पता नहीं लग पाया। लेकिन खबरों के मुताबिक लड़के का मकसद असली अंगूठी पहनाने का था। क्योंकि उसकी दूसरी पॉकेट में छोटा सा एक और बॉक्स रखा हुआ था।

वीडियो देख रिएक्ट कर रहे लोग
फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने शख्स को जोकर बताया। वहीं दूसरे ने कहा कि ये इस बात का संकेत है कि अगर दोनों की शादी हुई, तो आगे की जिंदगी कैसे बीतने वाली है।

सामने आए अलग-अलग रिएक्शन
कई लोगों ने इस पूरे मामले में लड़की को गलत बताया है। लोगों का कहना था कि अगर आपको लगता भी है कि लड़का गलत है, तब भी हजारों लोगों के सामने उसे ऐसे थप्पड़ नहीं मारना चाहिए था।
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता? -
IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला? -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा?












Click it and Unblock the Notifications