पति के पैसों पर ऐश कर रही महिला, कभी डॉक्टर बनने का था सपना
समय से साथ दुनिया बदल रही है। अब महिलाओं का भी सोचने और रहन-सहन का तरीका वैसा नहीं है, जैसा पहले हुआ करता था। अब महिलाएं इंडिपेंडेंड होने पर ज्यादा भरोसा रखती हैं। ऐसा ही एक सपना एक महिला का भी था। जिसने कभी डॉक्टर बनने का सोचा था। अब महिला अपनी जिंदगी बहुत बढ़िया तरीके से जी रही है। महिला अपने ऊपर खूब खर्चा करती है, लेकिन अपने पैसों से नहीं बल्कि अपने पति के पैसों से।
अमेरिका में रहने वाली लिंडा नाम की महिला ने अपनी कहानी जब लोगों को सुनाई तो वो सभी हैरान रह गए। Truly's Love Don't Judge नाम के कार्यक्रम में आई 23 साल की लड़की ने बताया कि जिंदगी में उसने कभी भी अपने बिल नहीं भरे। महिला ने कहा कि वो पूरे दिनभर घर में ही रहती है लेकिन खुश है।

'न्यूज 18' की खबर के मुताबिक, महिला ने अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कहा कि लेकिन वो पहले से हमेशा से ऐसा नहीं सोचती थी। वो अपने 27 साल के पति पर ही अपने खर्चों के लिए निर्भर रहती है। वो कमाकर उसकी जरूरतों को पूरा करता है।
बताते चलें कि महिला की अपने पति से मुलाकात जिम में हुई थी। उस समय रिकी जिम में कोच थे और दोनों को वहीं आपस में एक दूसरे से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। महिला कहती है कि वो घर में ही रहकर घर के सारे काम काज करती है। वो अपने पति रिकी के लिए खाना-पीना बनाती है।
लिंडा बताती है कि जब उसकी शादी हुई तो वो 19 साल की थी। तभी से उसने अपना डॉक्टर बनने का सपना छोड़ दिया। पति के साथ रहकर वो बहुत अच्छी जिंदगी जी रही है। लिंडा का कहना है कि जब उसका पति कमा रहा है तो उसे कमाने की क्या जरूरत। वो उसकी सारी जरूरतों का ख्याल रखता है और उन्हें पूरा भी करता है।












Click it and Unblock the Notifications