Viral Video: रंगे हाथ दूसरी लड़की के साथ पकड़ा गया ब्वॉयफ्रेंड, फिर गर्लफ्रेंड ने जो किया...
वायरल क्लिप में कार से उतरकर लड़की जब अपने ब्वॉयफ्रेंड को किसी और लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ती है, तो उसके गुस्से का ठिकाना नहीं रहता. वीडियो वायरल हो रहा है।

Girl throws chair at cheating lover: किसी ने सच ही कहा है कि इंसान इमोशन का पुतला है। खुशी हो या फिर गम... भावनाएं जाहिर हो ही जाती हैं। रिलेशनशिप की बात करें, तो इंसान धोखा कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता। एक लॉयल पार्टनर के लिए सबसे बड़ा दुख उसके पार्टनर की डिसऑनेस्टी ही होती है। वायरल हो रहा वीडियो इस बात का सबूत है, जहां अपने ब्वॉयफ्रेंड को रंगे हाथ पकड़े जाने पर लड़की ने जो किया, वो आपको भी हैरान कर देगा।
(वीडियो-नीचे)
रंगे हाथों पकड़ा गया लड़का
गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड का ये क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का किसी लड़की के साथ टेबल पर बैठा हुआ नजर आ रहा है। इतने में गाड़ी से उतरकर एक लड़की आती है और वहां हंगामा खड़ा कर देती है। देखते ही देखते लड़की लड़के पर कुर्सी उठाकर फेंक देती है। दरअसल, गुस्सैल लड़की इस लड़के की गर्लफ्रेंड है, जो अपने ब्वॉयफ्रेंड को किसी दूसरी लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ लेती है।
गाड़ी से निकली गुस्सैल लड़की औऱ फिर...
क्लिप की शुरुआत में एक काले रंग की एसयूवी सड़क किनारे किसी कैफे के पास रुकती है और उसमें से एक लड़की निकलती है। लड़की काफी गुस्से में होती है और उसके पीछे एक आदमी भागता है। इस दौरान कैफे में लड़का एक लड़की के साथ बैठा होता है और कार से निकलकर दूसरी लड़की उसपर कुर्सी उठाकर फेंकती है। कुर्सी में खाना रखा होता है जो पूरा का पूरा उस लड़के के ऊपर गिर जाता है।
कुर्सी, सॉस... सब कुछ लड़के पर फेंका
जानकारी के मुताबिक गुस्से में दिखाई दे रही लड़की उस लड़के की गर्लफ्रेंड है। अपने ब्वॉयफ्रेंड को वो किसी और लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ती है, जिसके बाद उसका अपने गुस्से पर काबू नहीं रहता। सिर्फ कु्र्सी ही नहीं, वो अपने ब्वॉयफ्रेंड पर बोतल से सॉस भी फेंकती है। ये देखने के बाद आसपास के लोग काफी हैरान रह जाते हैं।
किसी तरह शांत हुआ मामला
अफरा तफरी मचने के बाद लड़की को पकड़कर किसी तरह मामले को शांत कराया गया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट होने के बाद वीडियो पर कई लोगों के रिएक्शन आने लगे। एक ने कमेंट कर लिखा कि जाहिर तौर पर लड़का उसका अच्छा दोस्त रहा होगा। एक ने कहा कि बाय बाय। कई लोगों ने उस शख्स के बारे में बात की, जो सड़क किनारे खड़े होकर लड़की को संभाल रहा था।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications