VIDEO: 'इसको रोमांस के लिए इंसान नहीं मिला?', बड़े से कोबरा को लड़की ने किया Kiss

नई दिल्ली, 10 अप्रैल: कोबरा को दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक माना जाता है। उसके जहर की एक बूंद ही इंसान को मौत की नींद सुला सकती है। जब भी आम इंसान का सामना सांपों से होता है तो वो उससे दूरी बना लेते हैं, लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। (वीडियो-नीचे)

चुपचाप बैठा रहा सांप

चुपचाप बैठा रहा सांप

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक किंग कोबरा आराम से फन उठाकर बैठा रहता है। तभी वहां पर एक लड़की पहुंचती है। इसके बाद वो नीचे छुकी और कोबरा की ओर जाने लगी। कुछ देर बाद उसने अपने होठों से कोबरा के मुंह पर Kiss कर लिया। हैरानी की बात ये रही कि ना तो लड़की डरते हुए दिखी और ना ही सांप ने उसको कुछ किया।

अगर सांप पलटकर Kiss करता तो.....

अगर सांप पलटकर Kiss करता तो.....

ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि इस लड़की को रोमांस के लिए इंसान नहीं मिला था क्या, जो ये सांप को Kiss करने चली गई। इसके अलावा एक दूसरे यूजर ने लिखा कि अगर सांप ने पलटकर इसको Kiss कर लिया होता, तो ये दुनिया को अलविदा कह देती, लोगों को ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए। वैसे आप ये सब करने से हमेशा बचें। अगर आपको अपने आसपास कहीं सांप दिखे तो तुरंत वन विभाग या फिर सांप पकड़ने वालों को इसकी खबर दें।

ये है कोबरा की खासियत

ये है कोबरा की खासियत

सांपों की प्रजाति में कोबरा सबसे ज्यादा जहरीला होता है। इनका जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है। कहा जाता है कि अगर एक कोबरा ढंग से वार करे तो वो एक डंक में बड़े हाथी को मौत की नींद सुला सकता है। जब भी ये अपने शिकार पर हमला करता है, तो उसकी आंखों में जहर फेंकता है, जिससे वो अंधा हो जाता है।

कर्नाटक में हुई थी घटना

कर्नाटक में हुई थी घटना

अभी कुछ दिनों पहले कर्नाटक से इसी तरह का मामला सामने आया था, जहां एक शख्स जंगल में तीन कोबरा के साथ वीडियो बना रहा था। तभी एक कोबरा ने उस पर हमला कर दिया। उसकी किस्मत अच्छी थी कि उसे वक्त पर इलाज मिल गया, जिस वजह से उसकी जान बच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+