Video: तेज़ रफ्तार साइकिल सवार बच्ची ने रोड क्रास करते समय खोया बैलेंस, "देवदूत" बनकर शख्स ने बचाई जान
वीडियो: तेज़ रफ्तार साइकिल सवार बच्ची ने रोड क्रास करते समय खोया बैलेंस, देवदूत बनकर इस शख्स ने बचाई जान
नई दिल्ली, 14 सितंबर: सोशल मीडिया पर हर दिन कई ऐसे वायरल वीडियो नजर आते हैं जिन्हें देखकर कभी चेहरे पर मुस्कान आ जाती है तो कई बार ये वीडियो बड़ी सीख भी दे जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्ची को रोड किनारे खड़े शख्स ने आखिरी समय में ऐसे बचाया जिससे बड़ हादसे से बच गई।

बच्ची साइकिल से रोड़ क्रास कर रही थी
दरअसल, वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क पर तेज रफ्तार कारें निकल रही हैं तभी एक बच्ची साइकिल से रोड़ क्रास कर रही थी, सामने से आ रही कार जैसे ही निकलती है वो डिसबैंलेस होकर खंभे से टकराने वाली ही होती है कि भगवान का फरिश्ता बनकर एक शख्स ने उसे बड़े हादसे से बचा लिया।

शख्स ने ऐसे बचाई बच्ची की जान
वीडियो में आप देख सकते हैं कि तीन लड़के सड़क किनारे बात कर रहे है। जिसमें से एक लड़का साइकिल पर खड़ा होकर बात कर रहा है और अचानक से वो देखता है कि एक लड़की रोड क्रास करते हुए अपनी साइकिल पर नियंत्रण खो चुकी है, इस शख्स ने तुरंत अपनी साइकिल से कूदते हुए भागा और तेज रफ्तार आ रही साइकिल से लड़की को गोद में उठाकर कर बचा लिया।

बचाते समय शख्स को आ गई चोट
हालांकि, लड़की को बचाने के चक्कर में उसे चोट भी आई लेकिन लड़की सही सलामत बच गई। अगर शख्स ने लड़की को देवदूत बनकर अंत समय में बचाया ना होता तो खंभे से लड़कर लड़की बुरा तरह घायल हो जाती।
Legend 👌pic.twitter.com/0UGugadEOf
— CCTV_IDIOTS (@cctv_idiots) September 12, 2022
लोग तारीफ करते हुए बोले- शख्स ने बहादुरी से इस बच्ची को बचा लिया
ट्विटर यूज़र rupin1992 के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही लोग बच्ची को बचाने वाले शख्स को देवदूत कह रहे हैं। वहीं एक ने कहा इस बच्ची के अभिभावकों को बच्ची को ऐसे अकेले नहीं छोड़ना चाहिए था। एक ने लिखा शख्स ने बहादुरी से इस बच्ची को बचा लिया।












Click it and Unblock the Notifications