Video: मजाक-मजाक में लड़की ने दिया धक्का, नदी में गिरकर लड़के की मौत

18 साल का लड़का दोस्तों के साथ पुल पर बैलेंस बनाने का खेल खल रहा था कि तभी लड़की ने उसे धक्का दे दिया और नदी में डूबकर उसकी मौत हो गई।

नई दिल्ली। दोस्तों के साथ हंसी मजाक कर रहे डेनियल को नहीं पता था कि उसका मजाक उसके लिए मौत का कारण बन जाएगा। मामला ब्राजील का है, जहां डेनियल अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने के लिए गया था। डेनियल और उसके दोस्त नदी पर बने पुल पर मस्ती कर रहे थे। वे लोग पुल पर खड़े होकर उसपर बैलेंस बनाने का खेल खेल रहे थे। 18 साल का डेनियल भी ये खेल खेल रहा था, लेकिन तभी वो अचानक नदी में गिर गया और उसकी मौत हो गई।

 Girl push boy from the bridge fall to death, watch horrible video

दरअसल डेनियल को तैरना नहीं आता था। डेनियल की मौत के बाद उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को उन्होंने बताया कि वो लोग पुल पर बैलेंस बनाने का खेल खेल रहे थे। तीनों लड़के पुल की दीवार पर खड़े होकर बैलेंस बना रहे थे। दो लड़के बारी-बारी से उतर गए, लेकिन डेनियल उस पर खड़ा रहा। तभी लड़की डेनियल के पास गई और उसने उसे नदी में गिराने के लिए धक्का देने का एक्टिंग करने लगी। लड़की को अपनी ओर आता देख डेनियल हड़बड़ा गया और उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह नदी में जा गिरा।

ये सब इतनी जल्दी में हुआ कि न तो डेनियल संभल पाया और न ही उसके दोस्त उसे बचा सके। डेनियल को तैरना नहीं आता था, इसलिए नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई। 14 घंटे के बाद पुलिस को उसकी बॉडी मिली। पुलिस के मुताबिक डेनियल के साथ-साथ उसके दोस्तों ने शराब पी रखी थी। देखिए वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+