'लड़के का चक्कर बाबू भईया...' एक दूसरे के बाल नोचने लगी लड़कियां, लोग बोले- 'हमारे साथ ऐसा क्यों नहीं होता?'
Girls pulling each other hair: सोशल मीडिया पर कभी भी कुछ भी वायरल हो जाता है। आए दिन तरह-तरह के वीडियोज सामने आते रहते हैं। अब हाल ही में एक और क्लिप सामने आया है, जिसमें कुछ लड़कियां एक दूसरे के बाल नोचती दिख रही हैं। इस लड़ाई के चक्कर में सड़क पर ट्रैफिक जाम लग गया।
(वीडियो-नीचे)
झगड़ा भी ऐसा, जिसमें एक या दो नहीं बल्कि पूरा पूरा ग्रुप लड़ रहा है। इसकी वजह थी एक आम सा लड़का। जी हां! लड़कियां लड़के के चक्कर में इतनी बावली हुईं कि एक दूसरे के बाल तक नोचने लगीं।

क्लिप को एक्स पर अरहंत शेल्बी नामक यूजर ने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। इसके बाद इसे घर के कलेश ने दोबारा रीशेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा हुआ है कि दिल्ली में एक लड़के को लेकर सड़क पर लड़कियों के दो ग्रुप के बीच कलेश।
देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया और लोगों की हंसी छूट पड़ी। कई लोगों ने तो इसे मजाक में उड़ाया। कईयों ने इसे एकदम नॉर्मल बताया। वहीं कई लोगों ने लड़कियों के बाल नोचने को परमनेंट सोल्यूशन ही बता डाला। बता दें कि इस क्लिप को 50 हजार से भी ज्यादा बार देखा गया है।
एक यूजर ने कहा कि ऐसा तब होता है जब आपकी टाइमिंग कॉल करने की सेम सेम हो। एक ने कहा कि लड़के के लिए लड़ना टेंप्ररी है मगर बाल खींचना परमनेंट। एक ने कहा कि वाह लड़के के चक्कर में ये सब हो रहा है। यकीन ही नहीं हो रह है मुझे तो।
कई लड़कों ने कहा कि ऐसा लफड़ा हमारे लिए तो कभी नहीं हुआ। हमने क्या पाप किया है। एक ने कहा कि जो जीतेगा लड़का तो उसी को मिलेगा। कई लोग इसे अपने से जोड़कर देखने लगे और बोलने लगे कि हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब हमारे लिए भी कोई लड़ेगा।
यहां देखें वायरल वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications