क्या POK देने को तैयार है पाकिस्तान? आर्मी को लेकर PAK लड़की ने दिया बेबाक जवाब, बताए देश के हालात

Pakistani girl video: पाक अधिकृत कश्मीर और खूबसूरत वादियों से ढके भारत के अभिन्न अंग कश्मीर का किस्सा कोई नया नहीं है। पाकिस्तान और भारत के बीच इसे लेकर विवाद बेहद पुराना है। हालांकि, सोशल मीडिया पर समय-समय पर इसे लेकर कई वीडियोज भी सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक क्लिप हाल ही में सामने आया है।

वायरल वीडियो में एक पाकिस्तानी लड़की अपने देश को एक्सपोज करती दिख रही है। या यूं कहें की लड़की ने पाकिस्तानक के चीथड़े उड़ाकर रख दिए हैं। वो अपने देश की हालत को बयां कर रही है। इस क्लिप पर यूजर्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और खूब कमेंट्स कर रहे हैं।

Pakistani girl

पाकिस्तान के हाल कितने बदहाल हैं, ये बात कोई नई नहीं है। सभी जानते हैं कि पाकिस्तान का हाल क्या है और कैसा है।इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो भारत के बारे में क्या सोचता है लेकिन अपने नागरिकों की माली हालत पाक कभी किसी से भी छिपा नहीं सकता।

अब एक लड़की का वीडियो काफी चर्चा में है, जिससे एक रिपोर्टर जब सवाल करती है कि भारत तो कहता है कि जम्मू कश्मीर हमारा है आप हमें आजाद कश्मीर दे दें। तो लड़की कहती है कि पाकिस्तान के जो हालात हैं ना, मुझे लगता है कि वो ले भी लेंगे। इतने में रिपोर्टर कहती है कि लेकिन पाकिस्तान की आर्मी तो इतनी मजबूत है ऐसे कैसे ले लेंगे।

तो लड़की कहती है कि मजबूत था मगर अब नहीं है। अब ये लोग आर्मी छोड़ राजनीति में घुस चुके हैं। फिर लड़की बोलती है कि भारत इतना बड़ा है। उनके पास जम्मू कश्मीर है। हमारे पास भी है एक हिस्सा लेकिन आजाद कश्मीर बहुत छोटा है। मगर आज पाक के जो हाल हैं, वो दिन दूर नहीं जब भारत ये भी ले लेगा।

पाकिस्तान की आर्मी के लिए मेरा यही मैसेज है कि अपना काम करो यार। राजनीति में क्यों घुस रहे हो। पाकिस्तान तो तबाह हो जाएगा। इतना सुनकर रिपोर्टर भी सन्न रह जाती है। रिपोर्टर कहती है कि आप तो बड़ी बिंदास हैं। बिना सोचे बोल रही हैं। अब ये वीडियो भी खूब चर्चा में है।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+