खचाखच भरी ट्रेन के सामने लड़की ने किया डांस, गुस्साए लोगों ने रेलवे से की जुर्माने की अपील
आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने की लोगों के बीच एक होड़ सी मची हुई है। कई बार लोग ऐसी ऐसी हरकतें करते हैं, जिन्हें देखने के बाद किसी का भी गुस्सा फूट पड़े। ऐसा ही कुछ हाल ही में एक महिला ने भी किया, जब चलती ट्रेन के पास वो डांस करने लगी। महिला का क्लिप देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग इसपर तरह-तरह के कमेंट करने लगे।
वायरल क्लिप को 9,000 से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इस फुटेज में भीड़भाड़ वाला रेलवे स्टेशन नजर आ रहा है। खचाखच भरी ट्रेन से लोग बाहर लड़की को देख रहे हैं। लेकिन आसपास की भीड़ से लड़की को कोई खास फर्क पड़ता नहीं दिख रहा। कई लोग महिला की हरकत पर नाराज हुए तो कई लोगों ने इतनी भीड़ में डांस के प्रति उसके जुनून की जमकर तारीफ भी की।

कई लोगों ने इस तरह के स्टंट को खतरनाक भी बताया। कई लोगों ने महिला को शांति बनाए रखने की अपील की और कईयों ने तो भारतीय रेलवे से इस महिला पर जुर्माना लगाने के लिए अपील भी की। एक यूजरने कहा कि मुझे भी बस इतना ही कॉन्फिडेंस चाहिए अपनी जिंदगी में। एक ने कहा कि जब मेरी मां मेरे कमरे में आती है तो मैं तो डांस करना ही बंद कर देता हूं। वहीं कईयों ने तो महिला को पर्सनल और ऐसे सार्वजनिक जगहों में डिफरेंस समझने की भी अपील की।
एक यूजर ने कहा कि अगर डांस करना है तो संभल के करो। पीछे जो लोग खड़े हैं वो काफी डरे हुए से लग रहे हैं। कई लोगों ने ऐसी भीड़भाड़ में जोखिम को लेकर भी रिएक्शन दिया। एक ने चुटकी लेते हुए कहा कि ये तो डांस इंडिया डांस का भविष्य है।












Click it and Unblock the Notifications