Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

घरों के ऊपर मंडराई विशालकाय संरचना, लोगों ने कहा- आ गए Aliens, दिल थामकर देखें Video

बादलों से आकाश में बनी एक विशालकाय संरचना देख लोग उस वक्त घबरा गए, जब तुर्की के रिहायशी इलाकों से ये गुजरा। वीडियो देख लोगों ने तो इसके यूएफओ होने की आशंका व्यक्त की।

Giant cloud formation in Turkey

Giant cloud formation in Turkey: तुर्की में बादलों की आकार इन दिनों इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है। भवनों और पहाड़ियों के बीच से गुजरती एक विशालकाय संरचना ने लोगों के मन में कई आशंकाएं हैं। इंटरनेट यूजर्स ने तो इसके यूएफओ (Unidentified Flying Object) होने के आशंका तक व्यक्त कर दी। एक वीडियो में घरों के ऊपर से गुजरती जैसी संरचना देखी गई वो वाकई में विचित्र थी।

2,000 मीटर की ऊंचाई पर दिखते हैं ऐसे बादल
तुर्की में दिखे क्लाउड को लेकर डेली मेल की रिपोर्ट में कहा गया कि जब लेंसिकुलर बादल हवा में स्थिर होते हैं, तब ऐसी स्थिति बनती है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक तुर्की में विशालकाय बादल लगभग एक घंटे तक बने रहे। इन्हें लहर जैसे पैटर्न के रूप में जाना जाता है। ये आमतौर पर 2,000 और 5,000 मीटर की ऊंचाई पर होते हैं। ये स्थिति पहाड़ियों के बीच बरसात के मौसम में अधिक बनती है।

लोगों को UFO का भ्रम
विचित्र बादल देख लोग आश्चर्य में थे। इसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ। लोगों ने इसके यूएफओ होने की आशंका व्यक्त की। ये वीडियो किसी वाहन पर बैठकर शूट किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि सूर्यास्त के समय एक बड़ा गोलाकार बादल आकाश में मौजूद है। इसके बीच में एक छेद भी दिखता है। ये बादल भवनों और पहाड़ियों पर मंडरा रहा था। इस वीडियो को ट्वीटर अकाउंट @TansuYegen से पोस्ट किया गया। ये वीडियो अब तक 17 लाख बार देखा जा चुका है।

19 जनवरी के देखी गई घटना
तुर्की के बर्सा क्षेत्र में ये अविश्वसनीय बादलों की संरचना देखी गई। ये घटना 19 जनवरी यानी पिछले हफ्ती की है। वायरल इस वीडियो में देखा गया कि विशालकाय बादल अपनी स्थिति बदल रहे हैं। बादल दिखने में ये बादल एक यूएफओ जैसे लग रहे थे। हालांकि आसमान में ये ये संरचना कैसे बनी था इसको लेकर अब तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+