Viral Video: 'ऐसे कौन करता है यार...', इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा दोस्ती का ये वीडियो, हंसी ना छूटे तो कहना
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को उसके दोस्त नदी में फेंक देते हैं। दोस्तों की मस्ती का ये वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

जिंदगी में बहुत मौके आते हैं, जब दोस्ती की मिसाल दी जाती है। सोशल मीडिया पर भी आए दिन ऐसे वीडियोज वायरल होते हैं, जिनमें दोस्त मस्ती करते हुए नजर आते हैं। लेकिन कभी कभार दोस्त कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिनकी आपने उम्मीद ही नहीं की होती। वायरल हो रहे वीडियो में भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है, जिसमें एक शख्स पानी में गिरी फुटबॉल को उठाने के लिए दोस्तों के सहारे दीवार पार कर नीचे जाता है। दोस्तों के भरोसे वो उल्टा लटक जाता है। लेकिन देखते ही देखते दोस्त उसका हाथ छोड़ देते हैं और वो छपाक कर पानी में जा गिरता है। वीडियो देखने के बाद आपके लिए हंसी रोक पाना काफी मुश्किल हो जाएगा।
दोस्तों की मस्ती का ये वीडियो Milind Khandekar ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो शुरू होता है एक शख्स से, जो अपने तीन दोस्तों के सहारे उल्टा लटक रहा होता है। शख्स के दोस्त उसे नदी में से फुटबॉल निकालने के लिए उसके पैर पकड़ लेते हैं। शख्स नदी में हाथ डालकर फुटबॉल निकालता है।
फुटबॉल निकालने के बाद वो उसे बाहर फेंकता है तो दोस्त फुटबॉल मिलने की खुशी में उसके पैर छोड़ देते हैं और देखते ही देखते शख्स नदी में जा गिरता है। वीडियो काफी फनी है और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शख्स के दोस्त जब उसके पैर छोड़ देते हैं और वो नदी में जा गिरता है तो कुछ मिनट के लिए तो वो काफी हैरान हो जाता है कि आखिरकार ये हुआ कैसे?
वीडियो को कैप्शन देते हुए यूजर ने लिखा कि ऐसा कौन करता है भाई? दोस्तों की मस्ती का ये वीडियो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा। नेटिजन्स वीडियो देखने के बाद इसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि दोस्त ही ऐसे होते हैं। वहीं कई लोगों ने वीडियो पर रिएक्ट करते हुए फनी रिएक्शन दे रहे हैं।
दोस्तों की मस्ती के वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं। शख्स को लगा कि वो दोस्तों पर भरोसा कर मजे से फुटबॉल निकालकर बाहर आ जाएगा लेकिन उन्होंने उसके पैर छोड़ दिए और वो देखते ही देखते नदी में जा गिरा। वीडियो को 5 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है और 11 से भी ज्यादा लोगों ने इसे रीट्वीट किया है।












Click it and Unblock the Notifications