VIDEO: मोबाइल में मेंढक को गेम खेलते देख रह जाएंगे हैरान, फोन छीनने पर कर दिया घायल, देखें वीडियो
Frog Playing Game On Mobile:सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख हर कोई हैरान है। इस वीडियो में एक मेंढक को मोबाइल गेम खेलता देखा जा सकता है और वह भी सटीक निशाने के साथ।

Frog Playing Game On Mobile: मोबाइल में बच्चों और युवाओं को गेम खेलते तो आपने देखा होगा लेकिन क्या आपने मेंढक को ध्यानपूर्वक होकर मोबाइल में गेम खेलते देखा है। जी हां हो गए न हैरान लेकिन यह सच है। वीडियो देखने के बाद आप दांत तले उंगली दबा लेंगे। इतना ही नहीं जब शख्स ने मेंढक से मोबाइल छीनने की कोशिश की तो क्या हश्र हुआ यह भी आप देख सकते हैं।
मेंढक मोबाइल में ध्यान लगाकर खेल रहा था गेम
वीडियो में आप देख सकते हैं कि मेंढक (Frog) एकाग्र होकर गेम खेल रहा है। शख्स अपने हाथ में सावधानी से मोबाइल पकड़े हुए है। इस गेम में देखा जा सकता है कि एक-एक कर कीड़े बाहर निकल रहे हैं और मेंढक उसे खाने की कोशिश करने लगता है। मेंढक को लगता है सच में कीड़े सामने आ रहे हैं जिसे वह खाकर अपनी भूख भी मिटा लेगा। वह बार-बार उछलकर कीड़े को खाने की कोशिश कर रहा है।
यहां देखें वीडियो...
— NO CONTEXT ANIMALS 🐾 (@AnimalNoContext) March 13, 2023
मेंढक का निशाना एकदम सटीक बैठ रहा था
सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि मेंढक(Frog) कीड़ों पर सटीक निशाना लगा रहा था और जैसे ही कीड़े सामने आते उसपर हमला कर दे रहा था और कीड़े मर जा रहे थे। लोग मेंढ़क को गेम खेलते देख हैरान हो रहे हैं। मेंढ़क इस तरह से व्यवहार कर रहा है जैसे कोई समझदार इंसान हो।
मोबाइल छीनने पर शख्स को कर दिया घायल
जब मेंढक(Frog) मोबाइल पर एकदम ध्यान लगाकर गेम खेल रहा था उसी समय अचानक शख्स मोबाइल हटा लेता है जिससे मेंढक क्रोधित हो जाता है। इसके बाद शख्स की ऊंगली पर झपट पड़ता है और काटने लगता है। शख्स चिल्लाने लगता है। फिर मोबाइल उसके हाथ से गिर जाता है।












Click it and Unblock the Notifications