दूल्हे के गले में रुपयों की माला देखकर फिसली दोस्त की नीयत, चुपके के पार कर डाला नोट, देखें Video
नई दिल्ली, 09 अप्रैल: सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ी वीडियोज आए दिन देखी जा सकती है। शादी का सीजन जैसे ही शुरू होता है, समझो शादी से जुड़े डांस, दूल्हा-दुल्हन की फनी वीडियोज का अंबार लग जाता है, लेकिन क्या कभी आपने दूल्हे के साथ किसी तरह की चोरी की घटना सुनी है। अगर नहीं सुनी तो ये खबर आपके लिए है। आपको दूल्हे के साथ चोरी का एक वीडियो दिखाएंगे, जिसके बाद आप भी कहेंगे कि नोटों को देखकर दोस्त की भी नीयत फिसल गई।

दूल्हे की नोटों की माला देखकर फिसली नीयत
वैसे शादी समारोह में हर किसी की नजर अलग-अलग चीजों पर होती है। बच्चों को मस्ती करना पसंद है, महिलाओं को बातें और बन-ठन के रहना और पुरूषों को खाने का इंतजार, लेकिन सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो में एक शख्स की नजर सिर्फ दूल्हे के गले में पड़ी नोटों की माला पर थी, जिसके बाद शख्स ने ऐसे चुपके से दूल्हे की नोटों की माला में सेंधमारी की कि देखने वाला अपनी हंसी ना रोक पाएं।

नजर हटी दुर्घटना घटी!
दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक अंकाउंट मीमलॉजी (meemlogy) ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसको देखने के बाद आपकी भी हंसी भी नहीं रूकेगी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता हैं कि जहां शादी में लोगों की नजरें दूल्हे को देखने में व्यस्त की थी तो पास बैठे दूल्हे के दोस्त की नजरें उसकी नोटों की माला पर। वीडियो को देखने पर पता लगता है कि दूल्हा शादी की किसी रस्मों में बिजी है, मगर उसके बगल में बैठा शख्स इस फिराक में है कि कैसे मौका मिलते ही उसके हाथ नोट लग जाए। हालांकि यह वीडियो कहां का है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं पता लग पाई है।

मौका पाकर नोट किया पार
वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे एक चारपाई पर बैठा है और अगल-बगल में काफी और लोगों की मौजूदगी है, लेकिन पास ही कुर्सी पर बैठे शख्स दूल्हे की नोटों की माला से नोट चुराने के जुगाड़ में लगा है। पहली बार जब नोट पार करने के लिए हाथ बढ़ाता है तो दूल्हा उसी साइड कुछ देखने के लिए नजर करता है, जिसके बाद वो अपना हाथ पीछे खींच लेता है, लेकिन फिर पल भर के बाद नोट चुराने में कामयाब हो जाता है। और जल्दी से नोट की घड़ी करके जेब में रख लेता है।

जिसने भी देखा वीडियो, खूब हंसा
इस वीडियो को शेयर करते हुए काफी फनी कैप्शन लिखा," अब इसी पैसे से गिफ्ट दूंगा"। दूसरी तरफ इस पोस्ट पर जमकर यूजर फनी कमेंट कर रहे हैं। कोई इसे इंडियन मनी हाइस्ट बता रहा है तो कोई लिख रहा है कि आज के खर्च के लिए जुगाड़ हो गया। एक शख्स ने लिखा कि दोस्त को ही चूना लगा रहा है। आप भी देखिए यह फनी वीडियो (खबर के अंत में)












Click it and Unblock the Notifications