फुटबॉल फैंस ने मारी ऐसी जंप स्टेडियम में आ गई दरार! Video में दिखी 'हिलती धरती' की तस्वीरें
नई दिल्ली, 11 जुलाई। स्पोर्ट में रुचि रखने वालों का उत्साह वक्त पहले से कई गुना बढ़ जाता है जब उनकी टीम जीत जाती है। वो अपनी खुशी इस तरह प्रदर्शित करते हैं मानों उन्हें सब कुछ मिल गया हो जिसका वो लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। एक ऐसी ही अजीब घटना फुटबॉल के मैदान पर देखी गई जब फैंस के उत्साह में कूदने के बाद स्टेडियम में दरार आ गई।

स्टेडियम में घुसे फैंस की मस्ती
फुटबाल मैच के दौरान स्टेडियम में दरार का वीडियो सोशल मीडिया खूब शेयर किया जा रहा है। ये वीडियो अर्जेंटीना के एक फुटबाल मैदान की है। जहां फैंस स्टेडियम के भीतर घुस गए और उन्होंने खुशी के मारे खूब उछल कूद मचाई।

फैंस के उछलने से स्टेडियम में आई दरार
फैंस मैदान में खुशी के मारे खूब उछले कूदे। यह सब अर्जेंटीना में बोका जूनियर्स मैच के दौरान हुआ। ला बॉम्बोनेरा स्टेडियम की पिच फटकर दो हिस्सों में हो गई।

दरार की जगह पर हिलती दिखी 'धरती'
यह घटना पिछले हफ्ते की है जब बुधवार की है। इस वीडियो में स्टेडियम की दरार को साफ देखा जा सकता है। दरार आने के बाद स्टेडियम की पिच साफ हिलती दिखाई दे रही है।

82 साल पुराना है स्टेडियम
अर्जेंटीना के जिस स्टेडियम में दरार आई है वो अर्जेंटीना ब्यूनस आयर्स में स्थित है। स्टेडियम का नाम ला बॉम्बोनेरा है। ये 82 वर्ष पुराना स्टेडियम है। इसे अर्जेंटीना सरकार ने सार्वजनिक स्टेडियम घोषित कर दिया है। लेकिन देखरेख और मरम्मत के अभाव में फुटबॉल का मैदान खराब स्थिति में पहु्ंच चुका है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 9 सेकेंड का वीडियो
नौ सेकंड के इस वीडियो में स्टेडियम की ऊपर सतह को दिखाया गया है जो दो भाग में बंट चुका है। ऊपर से दबाव पड़ने से इसे साफ हिलता हुआ देखा जा सकता है। इस वीडियो को अब तक 30 लाख अधिक बार देखा जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications