Video:घर के स्विमिंग पूल में दिखा 7 फुट लंबा खतरनाक मगरमच्छ, देखने वाले रह गए दंग

घर के स्विमिंग पूल में दिखा खतरनाक मगरमच्छ, देखिए कैसे घंटों की कोशिश के बाद आया पकड़ में।

नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में हर किसी को स्विमिंग पूल में वक्त बिताना अच्छा लगता है, लेकिन सोचिए क्या हो जब आप नहाने के लिए स्वीमिंग पूल में उतरे और आपको विशालकाय खतरनाक मगरमच्छ उस पूल में नजर आए। जाहिर है आप घबरा जाएंगे।

 Florida family finds massive alligator in their swimming pool

ऐसा ही कुछ अमेरिका के फ्लोरिडा के घर में हुआ, जहां घर में बने स्विमिंग पूल में एक 7 फुट लंबा विशालकाय खतरनाक मगरमच्छ पहुंच गया। इस स्वीमिंग पूल में विशालकाय घड़ियाल बड़े आराम से तैर रहा था। परिवार के लोगों ने जब यह नजारा देखा तो वह घबरा गए । घर के इतने करीब इतने खतरनाक मगरमच्छ को देखकर उन्होंने आनन-फानन में पुलिस को इस बात की सूचना दी।

पुलिस की टीम फ्लोरिडा वन्य जीव संरक्षण की टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। जब उन्होंने स्विमिंग पूल में मगरमच्छ को देखा तो उन्हें भी यकीन नहीं हो रहा था कि आखिर इतना खतरनाक मगरमच्छ घर के स्विमिंग पूल में कैसे पहुंच गया।

जब उन्होंने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वो बेहद आक्रमक हो गया। उसे पकड़ने के लिए इस टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जैसे ही उसके जबड़े में फंदा डाला गया वो हमलावर हो गया और तेज आवाजों के साथ पैंतरा खाने लगा। मगरमच्छ डेथ रोल करता रहा, जो कि काफी भयानक होता है। इस ऑपरेशन का पूरपा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिसे देखकर कोई भी डर जाए। आप भी देखिए कैसे घंटों तक कोशिश करने के बाद ये आक्रमक मगरमच्छ काबू में आया...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+