फ्लाइट के खाने में मिला कॉकरोच, भड़के यूजर ने किया कुछ ऐसा कि एयरलाइन को मांगनी पड़ी माफी
एयरलाइन के खाने में ट्वीट पर यात्री ने शिकायत कर दावा किया कि फ्लाइट में उसे जो खाना दिया गया, उसमें कॉकरोच निकला। अब यात्री का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जिस विमान में सफर करने के लिए आप इतनी महंगी टिकट्स बुक करवाते हैं, उसमें खाना भी काफी महंगा ही होता है। ऐसे में फ्लाइट में भूख लगने पर मजबूरन प्लेन का खाना खाना ही पड़ता है। लेकिन फिर भी एक तसल्ली रहती है कि प्लेन में मिलने वाला खाना हाइजीनिक होगा ही। लेकिन जरा सोचिये यही खाना सड़क किनारे वाले ढाबे के खाने से भी गंदा निकले तो? ऐसा ही हुआ प्लेन में बैठे एक यात्री के साथ। पैसेंजर के मुताबिक, उसने जो खाना ऑर्डर किया था, उसमें एक कॉकरोच मिला, जिसके बाद यात्री ने इसकी तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

यात्री ने की शिकायत
ट्वीट पर यात्री ने शिकायत कर दावा किया कि फ्लाइट में उसे जो खाना दिया गया, उसमें कॉकरोच निकला। अब यात्री का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यात्री ने किया ट्वीट
बताते चलें कि निकुल सोलंकी नाम के एक यात्री ने विस्तारा एयरलाइन को लेकर किए एक ट्वीट में कहा कि एयर विस्तारा के खाने में छोटा कॉकरोच मिला। यात्री के इस ट्वीट के बाद अन्य लोग भी पोस्ट पर कमेंट करने लगे।
एयरलाइन्स ने दिया जवाब
कुछ समय बाद ही एयरलाइन ने भी जवाब दिया। विस्तारा ने अपने जवाब में लिखा कि हेलो निकुल, हमारे सभी भोजन गुणवत्ता के उच्च मानकों को ध्यान में रखकर तैयार होते हैं। कृपया हमें मैसेज करके अपनी फ्लाइट की डीटेल भेज दें।

यात्री ने शेयर किया टिकट
कंपनी के रिप्लाई पर यात्री ने अपनी टिकट को शेयर भी किया। एयरलाइन ने पूरे मसले पर खेद जताते हुए जांच की भी बात कही थी।

लोग कर रहे रिएक्ट
यात्री के ट्वीट पर यूजर्स भी तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर यात्री द्वारा शेयर खाने की फोटो भी खूब वायरल हो रही है। अन्य यात्री भी विमान में मिले खाने की शिकायत कर रहे हैं।

भड़क उठे लोग
एक यूजर ने इस तरह की घटना को एक्सेपटेबल नहीं बताया। यूजर ने कहा कि ये पहला मामला नहीं है जब एयरलाइन के खाने के साथ इस तरह की कोई चीज हुई हो।












Click it and Unblock the Notifications