Video: समंदर में मछुआरे को मिली 'भेड़िए' जैसे शक्ल वाली मछली, नुकीले दांतों से पूरे जाल के जीवों को मार डाला

नई दिल्ली, 28 जुलाई: दुनिया में ऐसे कई जीव हैं, जिनके बारे में आम लोग नहीं जानते। समंदर जितना गहरा है, उसके अंदर उतने ही अजीबोगरीब जीव रहते हैं। कभी सोशल मीडिया पर नीले रंग कि तो कभी गोल्डन फिश की तस्वीरें वायरल होती रहती है, लेकिन अब एक मछुआरे को ऐसी दुर्लभ 'वुल्फ' फिश हाथ लगी है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अमेरिका में एक मछुआरे ने इस दुर्लभ 'भेड़िया' मछली को पकड़ा है, जिसकी वीडियो उसने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। यह मछली देखने में किसी 'शैतान' से कम नहीं लग रही। लोग भी इसे देखकर हैरान और डर हुए नजर आ रहे हैं।

मछुआरे के जाल में फंसी दुर्लभ 'भेड़िया' मछली

मछुआरे के जाल में फंसी दुर्लभ 'भेड़िया' मछली

अमेरिका के मछुआरे ने एक 'भेड़िया' मछली का एक दुर्लभ वीडियो पोस्ट किया, जिसे समुद्र के अंदर एक बड़े शिकारी के तौर पर जाना जाता है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर खतरनाक समुद्री जीव के बारे में लगातार बात कर रहे हैं। मछुआरे ने इस दुलर्भ मछली को पकड़ने की कहानी भी कहानी इंस्टा पर शेयर की है, जिसको देखने के बाद लोग दंग रह गए।

 डरावनी और घातक होती है वुल्फ फिश

डरावनी और घातक होती है वुल्फ फिश

दरअसल, इस डरावनी और घातक वुल्फ फिश के लोगों को मिलवाने के लिए मेन एंगलर जैकब नोल्स ने इंस्टाग्राम पर मछली का वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में कैप्शन उसने लिखा "Meet my dog! इसी के साथ मछली नोल्स के कुछ ही कदम दूर शिप की फर्श पर गुर्राते और लड़खड़ाते हुए देखी जा सकती है। हालांकि कुछ सेकंड बाद खुद मछली से डरा हुआ मछुआरा नोल्स उसे उठाता है और कैमरे के सामने उसके चेहरे को दिखाता है।

मछुआरे पर हमला कर रही 'घातक' मछली

मछुआरे पर हमला कर रही 'घातक' मछली

वीडियो में नोल्स को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि "यह मुझे काटने की कोशिश कर रही है। वो काट भी सकती है। उसने आगे कहा कि इसने जाल में सब कुछ मार डाला। यह ऐसी दुलर्भ मछली है, जिसे हम बहुत कम ही पकड़ पाते हैं, वो पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हम इसे वापस छोड़ देंगे।"

जाल में फंसे कभी जीवों को मार डाला

जाल में फंसे कभी जीवों को मार डाला

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे 'भेड़िया' मछली मछुआरे के हाथ को काटने की कोशिश कर रही है। वहीं खुद शख्स भी उससे डरा हुआ नजर आ रहा है। इसके बाद वो हाथ में पकड़ हुई मछली को पास में मरा हुआ पड़ा लॉबस्टर (केकड़ा) खाने के लिए देता है, जिसको वो अपने नुकली दांतों से चबा लेती है। इतने में वो वापस मछली को समंदर में वापस फेंक देता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

इस दुर्लभ मछली की इस वीडियो ने ऑनलाइन काफी चर्चा पैदा कर दी है। कई लोगों ने इस वीडियो को लाइक और कमेंट किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि "मदर नेचर वाकई में क्रूर है और साथ में अद्भुत भी है। एक अन्य यूजर ने कमेंट में कहा कि वह एक बदसूरत मछली है। इंस्टा के अलावा इस क्लिप को टिक-टॉक पर भी शेयर किया गया था। जिसे 3.2 मिलियन से अधिक बार देखा गया और 407k लाइक्स मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+