पहली बार अंतरिक्ष में प्रेग्नेंट हुआ दुनिया का एकमात्र प्राणी, एक साथ 33 बच्चों को दिया जन्म! जानिये कैसे?
अंतरिक्ष में कई बार ऐसी चीजें होती हैं, जिनपर यकीन कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल हो जाए। इसके साथ ही लोगों के जहन में एलियंस को लेकर भी सवाल घूमते हैं। क्या एलियंस हैं औऱ अगर हैं तो ये कहां रहते हैं? अंतरिक्ष में एलियंस होने के दावे के पीछे कितनी सच्चाई है? वगैरह वगैरह... एलियंस तो नहीं लेकिन आज हम बात करने वाले हैं एक ऐसे प्राणी की, जो अंतरिक्ष में प्रेग्नंट हुआ था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस जीव ने एक साथ 33 बच्चों को जन्म दिया था।
क्यों खास रही नाडेज्डा की यात्रा?
'मैशेबल वेबसाइट' की रिपोर्ट की मानें, तो अंतरिक्ष में एक ऐसे जीव के नाम खिताब दर्ज है, जो स्पेस में प्रेग्नेंट हुआ था। बात है सितंबर 2007 की, जब एक 'नाडेज्डा' नाम के एक कॉकरोच को किसी एक्सपेरिमेंट के लिए स्पेस में भेजा गया था। इस कॉकरोच का नाम भी काफी सोच समझकर रखा गया था।

बेहद खास था ये स्पेस मिशन
'नाडेज्डा' काम मतलब होता है होप यानी कि उम्मीद। तो एक उम्मीद लेकर ही इसे स्पेस में भेजा गया था। इसके बाद होप ने 12 दिन की यात्रा के दौरान बच्चे कंसीव किए और फिर उस यात्रा को पूरा कर वो धरती पर आ गई। इसके बाद होप ने एक साथ 33 बच्चों को जन्म दिया।
वैज्ञानिक भी हुए हैरान
कॉकरोच आमतौर पर धरती पर जब पैदा होते हैं तो एक पारदर्शी खोल के साथ वे पैदा होते हैं। ऐसे में जैसे जैसे उनकी उम्र बढ़ती है तो उनका खोल गहरे रंग का होता रहता है। इसके बाद वो ऐसा ही रूप लेते हैं जैसे कि हमें धरती पर कॉकरोज नजर आता है। लेकिन स्पेस में पैदा हुए कॉकरोच में बेहद फर्क था जमीन पर पैदा हुए कॉकरोच से। दरअसल, इन कॉकरोचों के ऊपर का खोल तेजी से काला हो रहा था। जबकि धरती पर इस प्रोसेस में वक्त लग जाता है।
रिसर्च में हुआ ये खुलासा
इसके बाद वैज्ञानिकों ने इन कॉकरोचों पर रिसर्च की तो पता लगा कि इसका कारण ग्रैविटी है। अंतरिक्ष में ग्रैविटी कम होती है ऐसे में यही कारण है कि इन कॉकरोचों की शारीरिक बनावट में बदलाव आया। लेकिन एक और बात, जो बेहद हैरत भरी थी वो ये कि होप द्वारा पैदा किए गए एक बच्चे का रूप हूबहू वैसा ही था, जैसा कि धरती पर पैदा हुए कॉकरोचों का होता है। ऐसे में ये भी विशेषज्ञों के लिए काफी हैरत भरा था।












Click it and Unblock the Notifications