शेरनियों से अकेले भिड़ा मगरमच्छ, पलक झपकते ही हुआ कुछ ऐसा, Video में देखें किसकी हुई जीत

जंगल का एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें 5 शेरनियां एक मगरमच्छ का शिकार करने की कोशिश करती हैं।

lion

कहावत है कि 'पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर नहीं रखना चाहिए', हालांकि मगरमच्छ को भी कभी ना कभी जमीन पर आना पड़ता है। उस समय वो भी किसी का आसान शिकार बन सकता है। ऐसा ही कुछ एक वायरल वीडियो में देखने को मिल रहा है, जिसमें कई सारी शेरनियां एक मगरमच्छ का शिकार करती नजर आ रहीं।

वीडियो देखकर हर कोई हैरान है, कमेंट सेक्शन में लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे। ऐसा बहुत कम बार ही देखा गया है, जब मगरमच्छ किसी जानवर का शिकार बना हो, लेकिन इस वीडियो में जो हुआ उसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मगरमच्छ झील के किनारे आराम फरमा रहा होता है, तभी वहां 5 शेरनियों का एक झुंड पहुंच जाता है। वो मगरमच्छ को छेड़ने से पहले कई बार सोचती हैं, लेकिन उनमें से एक जब करीब जाने की कोशिश करती है तो मगरमच्छ बिजली की रफ्तार से पलटवार करता है। शेरनियां भी जानती हैं कि अगर गलती से भी वो मगरमच्छ के जबड़े में आईं तो उनकी मौत पक्की है। इस बीच दूसरी शेरनी भी मगरमच्छ को काबू करने की कोशिश करती है, लेकिन वो भी नाकाम रहती है।

इसके बाद जो हुआ उसे देख हर किसी के होश उड़ जाएंगे। मगरमच्छ शेरनियों के झुंड को देखकर भी डरता नहीं और खुद को बचाने के लिए बार-बार पलटवार करता है। इस बीच एक शेरनी उसके जबड़े में आने से बाल-बाल बचती है। तभी मगरमच्छ भी मौका देखकर पानी की तरफ भागता है और पलक झपकते ही आंखों के सामने से ओझल हो जाता है। शेरनियां भी उसे सिर्फ देखती रह जाती हैं।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लोगों ने मगरमच्छ की हिम्मत की जमकर तारीफ की, क्योंकि वो 5 खूंखार शेरनियों से बचने में कामयाब रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+