छुट्टियां मनाने के लिए पहाड़ों में लगी भीड़, मनाली में शॉर्टकट लेने के लिए शख्स ने नदी में उतार दी THAR
छुट्टियों के इस सीजन में नॉर्थ इंडिया में टूरिस्टों की बढ़ती भीड़ से हाल बेहाल हो रहे हैं। क्रिसमस और न्यू ईयर परिवार के साथ मनाने के लिए लोग पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी अपने कान पकड़ लेंगे।
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसके बाद पुलिस को एक SUV का चालान करना पड़ा। दरअसल, ये एसयूवी लाहौल स्पीति की चंद्रा नदी को पार कर रही थी। शॉर्टकट मारने के चक्कर में ऐसा हुआ।

एसपी मयंक चौधरी ने कहा कि हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक थार स्पीति की चंद्रा नदी को पार कर रही है। मोटर वेहिकल एक्ट के अंतर्गत इस बात पर ध्यान दिया गया है कि आगे कोई इस तरह की हरकत ना करे। अब जिला पुलिस ने उस जगह पर पुलिस अधिकारियों की तैनाती कर दी है।
बताते चलें कि रविवार को तकरीबन 65,000 लोग और 12,000 गाड़ियों ने 9.2 किलोमीटर की अटल टनल को क्रॉस किया। कुल्लू जिले से जारी की गई प्रेस रिलीज के मुताबिक, 5 से 6 हजार गाड़ियां मनाली में एंटर हुईं।












Click it and Unblock the Notifications