'वो अंडरवियर पहने खड़ा था...' डिलीवरी देने पहुंची महिला के उड़े होश, फिर क्या हुआ?
Delivery girl saw naked man: अकसर फूड डिलीवरी करने वाली महिलाएं अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित रहती हैं। विदेशों से कई ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जिसके बाद डिलीवरी करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर काफी सवाल खड़े हुए। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया जो काफी हैरत भरा है।
एक महिला को उस वक्त गहरा सदमा लगा जब एक शख्स ने न्यूड होकर उसके लिए दरवाजा खोला। महिला बिना कपड़ों के इस तरह शख्स को देखकर काफी डर गई। अब ये मामला सुर्खियों में बना हुआ है।

डर के मारे कांप उठी महिला
नाम ना बताने वाली ये महिला एक फूट डिलीवरी ड्राइवर के रूप में काम कर रही थी। महिला ने बताया कि कैसे एक घटना के बाद उसने खुद को शक्तिहीन और अकेला महसूस किया। इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जब एक ग्राहक दरवाजे के सामने नंगा खड़ा था तो महिला डर के मारे कांप उठी।
इस घटना ने हिलाकर रख दिया
महिला ने बताया कि इस बात ने उसे हिलाकर रख दिया। ये घटना यूके के एक पिछड़े इलाके में हुई, जहां ज्यादा आबादी भी नहीं थी। ऐसे में महिला काफी डर गई और मामले की शिकायत किसी से भी नहीं कर पाई।
मुझे ऐसा लगा मानो...
महिला ने कहा कि मैं बहुत डर गई थी। क्योंकि मैं शक्तिहीन महसूस कर रही थी। उस समय मेरे पास वीजा नहीं था इसलिए मुझे ऐसा लगा मानो मेरे हाथ बंधे हुए हों। दुर्भाग्य की बात है कि महिला का ये अनुभव कोई अलग-थलग नहीं है।
क्या बोली 32 वर्षीय महिला?
फर्नांडा सूजा जस्ट ईट और ऊबहईट्स के लिए काम करती हैं। महिला ने एक घटना को याद किया जब वो खाना डिलीवर कर रही थीं और एक शख्स ने अंडरवीयर में दरवाजा खोला। 32 वर्षीय महिला ने कहा कि मैंने खाना डोरमैट पर ही छोड़ दिया। शक्स ने कहा कि मुझे अंदर आकर खाना खिलाओ मुझे मदद की जरूरत है। लेकिन ये साफ था कि उसे किसी मदद की जरूरत नहीं थी। बल्कि उसका मतलब कुछ और ही था।
महिलाओं के प्रति लोगों का रवैया
महिला ने कहा कि मैं सचमुच काफी डर गई थी और अपनी बाइक पर बैठ गई। लेकिन ग्राहकों के साथ उनके ऐसे मामले नहीं रुकते। मिस सूजा पिछले 6 सालों से लंदन में रह रही हैं। कई बार जिन रेस्तरां मैनेजर्स से उनका सामना होता है, उनका बिहेवियर काफी अख्खड़ और आक्रामक होता है।
'कई बार लोग फ्लर्ट करते हैं'
मुझे कई बार लगता है कि लोग मेरे साथ फ्लर्ट कर रहे हैं लेकिन मैं गुस्से भरा चेहरा रखती हूं। अनफ्रेंडली बनना मेरी एक रणनीति होती है। ग्रेट ब्रिटेन के इंडिपेंडेंट वर्कर्स यूनियन (IWGB) के उपाध्यक्ष मैरिट्ज़ा कैस्टिलो कैले ने कहा कि गिग इकॉनमी में कई महिलाओं के लिए हर दिन काम पर जाना न केवल शारीरिक रूप से कठिन है बल्कि खतरनाक भी है।
संयुक्त राष्ट्र महिला सर्वेक्षण में पाया गया कि ब्रिटेन में 97% युवा महिलाओं ने कहा कि उनके साथ यौन उत्पीड़न किया गया है, जबकि 80 प्रतिशत ने सार्वजनिक स्थानों पर यौन उत्पीड़न का अनुभव किया है।












Click it and Unblock the Notifications