VIDEO: संभोग के बाद अपने पार्टनर को ही खा गई मादा एनाकोंडा, वजह जानकर वैज्ञानिक भी हैरान

नई दिल्ली: सांपों की एक प्रजाति होती है एनाकोंडा, जिसे आप दुनिया का सबसे बड़ा सांप भी कह सकते हैं। ये बहुत ही भारी और धीमी गति से चलने वाले होते हैं, लेकिन अगर इन्होंने किसी शिकार को पकड़ा, तो उसका बच पाना नामुमकिन है। शिकार के अलावा इनके प्रजनन और संभोग का भी तरीका बड़ा पेचीदा है। जिस पर वैज्ञानिक लगातार रिसर्च कर रहे हैं। (वीडियो-नीचे, तस्वीरें-सांकेतिक)

संभोग के बाद नर ही बना शिकार

संभोग के बाद नर ही बना शिकार

एनाकोंडा का जब भी जिक्र होता है, तो एक बात की चर्चा सबसे ज्यादा होती है कि मादा संभोग के बाद नर को खा जाती है। ज्यादातर लोग इस बात को सुनकर हैरान रह जाते हैं, लेकिन ये वाकई सच है। हालांकि अब वैज्ञानिकों ने इसके पीछे की कुछ वजहें पता लगा ली हैं। कई बार ऐसी घटनाएं कैमरे में भी कैद हुईं।

मादा होती है ज्यादा बड़ी

मादा होती है ज्यादा बड़ी

वैज्ञानिकों के मुताबिक ज्यादातर जीवों में संभोग के दौरान नर हावी रहते हैं, लेकिन एनाकोंडा में मामला उल्टा है। वहां पर मादा मेटिंग के दौरान ज्यादा सक्रिय रहती है। इसके पीछे भी एक खास वजह है। आमतौर पर अन्य जीवों में नर बड़े होते हैं जबकि मादा छोटी, लेकिन मादा एनाकोंडा नर की तुलना में पांच गुना तक बड़ी हो सकती है। ऐसे में उनका हावी होना स्वाभविक है।

ये है बड़े होने की वजह

ये है बड़े होने की वजह

अब आपके मन में ये सवाल होगा कि मादा एनाकोंडा क्यों बड़ी होती है? इसका जवाब बड़ा ही आसान है। दरअसल मादा को अपने शरीर में खाने के साथ ज्यादा अंडे रखने होते हैं, इस वजह ने कुदरत ने उनको नर की अपेक्षा बड़ा बनाया है। इसके अलावा मादा जितनी बड़ी होगी, प्रजनन के मौसम में उसके शरीर से उतना ज्यादा केमिकल रिलीज होगा। जिसकी गंध से नर खिंचे चले आते हैं।

ये है वो वजह

ये है वो वजह

वैज्ञानिकों के मुताबिक ये बात तो सच है कि मादा एनाकोंडा संभोग के बाद नर को खा जाती हैं, लेकिन सभी मादा ऐसा नहीं करतीं। इस पर अभी बहुत रिसर्च होनी बाकी है। अगर इसके पीछे की वजह की बात करें, तो कुछ रिसर्च में पता चला कि मादा गर्भवती होने के बाद 7 महीने तक कुछ भी नहीं खाती है। ऐसे में जब वो नर को खा लेगी तो उसे अच्छा खासा पौष्टिक आहार मिल जाएगा। साथ ही इस आहार के लिए उसे ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी।

जब कैमरे में कैद हुई घटना

जब कैमरे में कैद हुई घटना

वैसे सालों पहले श्रीलंका के देहीवाला चिड़ियाघर में इसी तरह का वाक्या देखने को मिला था, जहां एक मादा एनाकोंडा नर के साथ संभोग करती है। इसके बाद वो उसे ही अपना शिकार बना लेती है। नर साइज में काफी ज्यादा छोटा था, जिस वजह से वो कुछ कर नहीं पाया। अंत में नर को पूरा निगलकर मादा प्रजनन को चली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+