बेटे की Ex के साथ ही बाप ने बनाया संबंध, कुछ दिन बाद मामला हो गया उल्टा, अब मांग रहे मदद

नई दिल्ली: एक उम्रदराज शख्स का शादी के बाद एक लड़की से चक्कर चलने लगा। वो उससे रोज छिप-छिपकर मिलने जाता। शुरू में शख्स को इस रिलेशन में बहुत अच्छा लग रहा था, लेकिन अब ये उसके लिए सजा बन गई है। उसने कई बार रिश्ता खत्म करने की कोशिश की, लेकिन लड़की तैयार नहीं। जिस वजह से उसने मीडिया हाउस डेलीमेल को एक खत लिखकर अपनी कहानी बयां की है। हालांकि उसने अपनी पहचान नहीं उजागर की। (तस्वीरें-सांकेतिक)

ब्लैकमेलिंग से हो गए परेशान

ब्लैकमेलिंग से हो गए परेशान

शख्स के मुताबिक उसका अफेयर बेटे की एक्स गर्लफ्रेंड के साथ चल रहा है। इस बात की भनक उनके बेटे और पत्नी को नहीं है। वो रोज ऑफिस का बहाना बनाकर उस लड़की से मिलने जाते हैं। उन दोनों ने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। शख्स के मुताबिक वो लड़की की ब्लैकमेलिंग से काफी ज्यादा परेशान हैं। उनको समझ ही नहीं आ रहा कि वो क्या करें?

ये बातें लगने लगी गलत

ये बातें लगने लगी गलत

शख्स के मुताबिक उनका बेटा विदेश में रहता है। जिस बिस्तर को उसने खरीदा था, वो उसी बिस्तर पर उसकी एक्स के साथ शारीरिक संबंध बनाते हैं। उनको कई बार ये बातें गलत लगीं, जिस वजह से उन्होंने लड़की से दूर जाने को कहा, लेकिन वो तैयार नहीं है। लड़की बार-बार उनको धमकी देती है कि अगर उन्होंने ब्रेकअप किया तो वो उनकी पत्नी को सब कुछ बता देगी।

'बेटे से ज्यादा उनसे खुश'

'बेटे से ज्यादा उनसे खुश'

उन्होंने आगे कहा कि मुझे पता है जब मेरे बेटे को ये सब पता चलेगा तो बहुत बवाल होगा। वो लड़की बार-बार मुझे यही कहती है कि मैं तुम्हारे साथ ज्यादा खुश हूं। वो मुझे अब तक का सबसे अच्छा प्रेमी बताती है। एक दिन तो उसने यहां तक कह दिया था कि वो मेरे बेटे से ज्यादा मुझसे खुश है, क्योंकि मेरा बेटा उसे कभी भी अच्छा फील नहीं करवाता था। इस तरह वो हर बार इमोशनल ब्लैकमेलिंग में फंस जाते हैं।

नई कंपनी सेटअप की बात कही

नई कंपनी सेटअप की बात कही

शख्स के मुताबिक उन्होंने अपनी पत्नी को एक नई कंपनी सेटअप करने का बहाना बताया है। वो रोज पत्नी से कहते हैं कि मैं मीटिंग में जा रहा हूं, लेकिन घर से निकलकर वो लड़की के पास चले जाते हैं। पत्नी को लग रहा कि वो नया बिजनेस खड़ा कर रहे, जबकि वो उसे धोखा दे रहे हैं। अब उनको कुछ समझ नहीं आ रहा, जिस वजह से वो लोगों की मदद मांग रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+