OMG! बेटे के हेयर स्टाइल की वजह से चली गई पिता की नौकरी

बेटे के हेयरकट की वजह से पिता को अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी। हेयर स्टाइल की वजह से बच्चे को स्कूल से निकाल दिया गया।

लंदन। सुनने में भले ही आपको अजीब लगे, लेकिन ऐसी घटना सच में घटी है। लंदन में एक शख्स की नौकरी बेटे के हेयर स्टाइल की वजह से चली गई। नार्थ वेस्ट लंदन में रहने वाले 37 साल के क्रेग इमानुअल को नौकरी छोड़कर अब अपने बेटे के साथ घर पर रहना होगा। उन्हें अपने बेटे का ध्यान रखना होगा। भूत ने महिला पर किया जानलेवा हमला, कैमरे में कैद हुई उड़ती हुईं चीजें, Video वायरल

hair cut

क्रेग ने अपने बेटे को नए हेयर स्टाइल के साथ स्कूल भेजा था। लेकिन स्कूल ने उनके बेटे मैकेनजी के इस हेयर कट को अनुचित और 'दूसरे बच्चों का ध्यान भंग करने वाला करार देते हुए उसे स्कूल से निकाल दिया। स्कूल ने अभिभावकों को हिदायत दी है कि जब तक मैकेनजी के बाल पहले जैसे नहीं हो जाते वो स्कूल नहीं आ सकता है।

शादी के लिए दूल्हे को नहीं मिली छुट्टी, दुल्हन ने बहन के साथ ले लिए सात फेरे

स्कूल की हिदायत के बाद माता-पिता को अब बच्चे के साथ घर पर रहकर उसका ध्यान रखना होगा। पिता को इसकी वजह से अपनी नौकरी से इस्तीफा देना पड़ा है। वहीं मां लुईस का कहना है कि अर्सेनल टैलेंट स्काउट में अपनी फुटबाल टीम के साथ खड़ा रहने के लिए उन्होंने अपने बेटे का ये हेयर कट करवाया था। उन्होंने बताया कि मैकेनजी लंदन एथलेटिक अंडर सेवन स्कॉव्ड के लिए फुटबाल खेलता है। इसी वजह से उन्होंने बेटे का हेयर कट करवाया, लेकिन स्कूल अब उसे लेकर आपत्ति जता रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+