मालिक की मौत के बाद चार महीने से अस्पताल के चक्कर काट रहा कुत्ता, VIDEO देख निकल पड़ेंगे आंसू
Dog waiting for died owner: कुत्ते से ज्यादा वफादार कोई भी नहीं होता। वफादारी की ऐसी ही एक कहानी कर्नाटक के कन्नूर में भी देखने को मिली, जो अपने मालिक के प्रति इतना वफादार है कि रोज अस्पताल के शवगृह के पास खड़ा हो जाता है। बताया जा रहा है कि कुत्ते के मालिक की अस्पताल में ही मौत हो गई थी और उसके शव को शवगृह ले जाया गया था।
कन्नूर के जिला अस्पताल के एक स्टाफ सदस्य विकास कुमार कहते हैं कि चार महीने पहले एक मरीज अस्पताल आया था और मरीज के साथ एक कुत्ता भी आया था। इसके बाद मरीज की मौत हो गई और कुत्ते ने मालिक को शवगृह में ले जाते हुए देख लिया। कुत्ते को ऐसा लगता है कि उसका मालिक अब भी यहीं है। ऐसे में वो इस जगह से जाने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुत्ता पिछले चार महीने से यहीं है।

कुत्ते और उसके मालिक के बीच के प्यार को देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं। वाकई कुत्ते से वफादार कोई भी इस पूरी दुनिया में नहीं है। जहां अपने साथ छोड़ जाते हैं, कुत्ता मालिक की मौत के बाद भी उसका साथ छोड़ने को तैयार ही नहीं है। या फिर यूं कहें कि वो इस बात को स्वीकार करने को ही तैयार नहीं है कि उसका मालिक अब इस दुनिया में नहीं रहा।












Click it and Unblock the Notifications