दिल टूटे आशिकों के लिए पेश है 'EX गर्लफ्रेंड बंगारपेटे चाट'! दर्द बयां करने के साथ लें मजेदार खाने का मजा
Ex girlfriend bangarpete chats: प्यार में दिल तो एक ना एक बार हर किसी का टूटता ही है। ऐसे में कोई खुद को समय से मजबूत बना लेता है तो किसी को खुद को संभालने में बेहद समय लग जाता है। मगर जरा सोचिये प्यार में टूटे इंसान को ऐसी जगह मिल जाए, जहां वो अपना दर्द भी बांट सके और साथ में चटपटी चाट का भी मजा ले सके तो कैसा रहेगा...
ऐसी एक जगह वाकई में है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। ये एक दुकान है, जो बेंगलुरू में स्थित है। दुकान ऐसी, जो सिर्फ दिल टूटे प्रेमियों के लिए खोली गई है। हालांकि, यहां आ कोई भी सकता है।

एक्स गर्लफ्रेंड बंगारपेटे चाट... दुकान का नाम ही काफी है इसे चर्चित करने के लिए। और जैसा कि नाम से ही साफ हो रहा है ये जरूर किसी दिल टूटे प्रेमी ने खोली होगी। अपने ही जैसे कुछ लोगों के लिए, जो दिल टूटने के बाद खुद को संभालने की कोशिश करते हैं। आप जब इस चाट की दुकान में कदम रखेंगे तो आपको स्वागत के लिए एक ऐसा मेन्यू दिया जाएगा, जो ब्रेकअप की समस्याओं को समझाता है।
देखने-सुनने में ये बेहद अजीब लगे मगर लोगों को दुकानदार का ये कॉन्सेप्ट बेहद मजेदार लग रहा है। भूख मिटाने से कहीं ज्यादा ये जगह सांत्वना की तलाश में आए लोगों के लिए है। मगर यहां का फूड मेन्यू देखकर मुंह में पानी आ जाएगा.. कहा जाए तो शायद ये भी गलत नहीं होगा।
अगर आपको भी मजे के साथ-साथ कुछ अलग एक्सपीरियंस करना है, तो आप एक बार जरूर एक्स गर्लफ्रेंड बंगारपेटे चाट पर जाएं। आखिर अतीत के रिश्तों के कुछ बची कुची मन को कचोड़ने वाली यादों को दूर रखने और आपका पेट स्वादिष्ट खाने से भरने में ये आपकी मदद जो करता है। ये एक दावत है, जो न सिर्फ भूख मिटाता है मगर कहीं ना कहीं लोगों की आत्मा को भी तृप्त करने का काम कर रहा है। यहां परोसे जाने वाला खाना भी एक अलग तरह के पैकेट में दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications