Video: हाथियों के झुंड में दिखाई दी अनूठी ममता, अनाथ बच्चे को गोद लेकर दिया मां जैसा दुलार
नई दिल्ली। जानवरों के अंदर भी वैसी ही भावनाएं और ममता होती है जैसी हम इंसानों में होती है। खुशी हाे या गम सभी भावनाएं उनमें हमारे समान ही होती हैं। बस अलग होता है तो उनका तरीका। हाल ही में एक ऐसा वाक्या सामने आया है जिसे देखकर आप भी भावविभोर हो जाएंगे। दरअसल, हाथी के एक झुंड ने डेढ़ साल के एक अनाथ बच्चे को अडॉप्ट किया है। इस बच्चे के लिए इनकी दया और ममता देखने काबिल है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है हाथियों का यह वीडियो कहीं न कहीं हमें कुछ सीख भी देता है।

दरअसल, थाइलैंड के एलीफेंट नेचर पार्क में एक हाथियों के झुंड को एक अनाथ बच्चा मिला तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा।हाथी के इस बच्चे का नाम डॉक ग्रू है। मात्र चार साल की उम्र में वह अनाथ हो गया था। वो बच्चा भी उनके ग्रुप में ऐसे शामिल हो गया जैसे वह अपने परिवार में आ गया हो। वीडियो में दिखाया गया है कि हाथी का झुंड बच्चे को रिसीव करने के लिए जाता है। नए मेहमान को पाकर हाथी इतने खुश हो जाते हैं कि वे दौड़भाग कर उसका स्वागत करते हैं। वेे बच्चे को झुंड के बीच में ले लेते हैं और उसकी पेरेंटस की तरह देखभाल करते हैं।
पार्क में आने के पहले बच्चे का एलीफेंट कंजरवेशन सेंटर में पालन पोषण किया गया है। इस बच्चे को अब एक नई जिंदगी मिल गई है। नीचे दी गई इमेजेस और वीडियो में आप देख सकते हैं कि पार्क में अपने पहले दिन वो कितना खुश नजर आ रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि वह पहली बार नदी में गया है। पार्क के हेड का कहना है कि हमें उम्मीद कि डॉक ग्रू अपने नए घर में और अपनी नई फैमिली के साथ काफी खुश है।












Click it and Unblock the Notifications