मां के साथ टहलता हाथी का बच्चा कुछ सेकेंड में जा गिरा गहरे पूल में, देखिए फिर क्या हुआ?
नई दिल्ली। माता-पिता जैसी प्यार भरी भावनाएं हर किसी में होती हैं फिर चाहे इंसान की बात हो या जानवर की। कोरिया के सियोल ग्रैंड पार्क में हाथी और उसके बच्चे के प्यार का एक खूबसूरत नजारा देखने को मिला। दरअसल, यहां पर एक हाथी का बच्चा पानी पीने की कोशिश में पूल में गिर जाता है। फिर दो हाथी मिलकर उसे बड़े ही ट्रिकी तरह से बाहर निकाल लाते हैं। सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड इस घटना के वायरल वीडियो को इंटरनेट वर्ल्ड में खूब पसंद किया जा रहा है।

वीडियो के मुताबिक सियोल ग्रैंड पार्क में एक हाथी का बच्चा अपनी मां के साथ टहलता हुआ एक पूल के नजदीक जा पहुंचता है। प्यास लगने पर हाथी का बच्चा पानी पीने के लिए पूल की तरफ बढ़ता है। कुछ ही सेकेंड के बाद वह पूल में गिर जाता है। फिर क्या साथ में चल रही उसकी मां उसे बचाने की भरसक कोश्िाश्ा करती है। इतने में पूल के दूसरे छोर पर खड़ा एक और वयस्क हाथी भी उनके पास पहुंच जाता है।
कैसे निकला वह पूल से बाहर
नजारा इसके बाद देखने वाला होता है। दोनों हाथी दौड़कर पूल के कम गहराई वाले हिस्से में उतर जाते हैं। फिर बच्चे को बीच में करके वे बच्चे के दोनों तरफ घेरा बना लेते हैं। धीरे-धीरे वह बच्चे को खिसकाकर आखिरकार सुरक्षित पूल के बाहर निकाल देते हैं। नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर पोस्ट किए इस वीडियो को 17,000 से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। इसके अलावा टीवी प्रेज़ेंटर पॉल हॉर्टन द्वारा अपने पेज पर शेयर किए गए इसी वीडियो को 24 घंटे से भी कम समय में 25,000 से ज्यादा बार देखा गया है। कुल मिलाकर अब तक 42 हजार से ज्यादा बार देखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications