'बादल बरसा बिजुली' गाने पर झूमती दिखीं बुजुर्ग महिलाएं, 14 मिलियन लोगों ने देखा VIDEO

कहते हैं उम्र सिर्फ एक नंबर है। अंग्रेजी में कहावत भी है कि एज इस जस्ट अ नंबर। ये बात काफी हद तक सही भी है और इसे साबित किया है कुछ बुजर्ग महिलाओं ने, जो बिना किसी की परवाह किए बादल बरसा बिजूली गाने पर जमकर थिरकती नजर आ रही हैं।

महिलाओं के डांस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो कर्नाटक का है, जहां बुजुर्ग महिलाओं के एक समूह का हिट नेपाली गीत बादल बरसा बिजुली पर डांस करने का क्लिप सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जब से उनका डांस परफॉर्मेंस शेयर किया गया, इसने कई लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

Elderly woman

क्लिप की शुरुआत में सड़क के किनारे खड़ी महिलाओं का एक ग्रप दिखाई देता है। जैसे ही बादल बरसा बिजुली गाना बजता है, वे गाने की धुन पर अपने कदम मिलाते हैं और शानदार परफॉर्मेंस देते हैं।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर एनजीओ @shantai_third_childhood ने शेयर किया है। पोस्ट के कैप्शन में एनजीओ ने लिखा, 'हमारी खूबसूरत अज्जियों का बादल बरसा।'

इस पोस्ट को 6 सितंबर को शेयर किया गया था। शेयर किए जाने के बाद से इसे 14.2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह संख्या अभी भी बढ़ ही रही है। शेयर पर कई लाइक्स और कमेंट्स भी हैं. इंटरनेट पर कई लोग उनके डांस परफॉर्मेंस से प्रभावित हुए।

एक शख्स ने लिखा, 'इस उम्र में भी यह उत्साह। तहे दिल से सलाम। बहुत अच्छी दादी।' दूसरे ने लिखा, 'सबसे खूबसूरत रील जो मैंने इंस्टाग्राम पर अब तक देखी है।' एक अन्य ने पोस्ट किया, 'वाह, इस वायरल गाने पर स्टेप्स करने का उनका जज्बा और इच्छाशक्ति। सबसे प्यारा वीडियो। आप सभी लंबे और स्वस्थ जीवन जिएं।

चौथे ने कहा, शानदार। पांचवें ने कमेंट किया, 'वाह, भगवान आप सभी को आशीर्वाद दें।'

बादल बरसा बिजुली पर डांस करती बुजुर्ग महिलाओं का वीडियो यहां देखें:

छठे ने कहा, 'मुझे पूरा यकीन है कि कोई उन्हें कैमरे के पीछे पढ़ा रहा है, यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे शिक्षक वार्षिक दिवस पर नर्सरी के बच्चों को पढ़ाते हैं। यह देखना बेहद प्यारा है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+