Earth 2: वैज्ञानिकों ने खोजी एक नई दुनिया, क्या वाकई इस पथरीले गृह में रह सकेंगे इंसान?

Earth 2 has discovered: वैज्ञानिकों ने एक नए तरीके के गृह की खोज की है। इस गृह के एक हिस्से में रोशनी है और दूसरे में अंधेरा। लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि यहां इंसानों को बसाया जा सकता है।

Earth 2

New Planet: वैज्ञानिकों ने एक नए गृह पृथ्वी 2 की खोज की है। ये नया गृह हमारी पृथ्वी की तरह की दिखता है। कहा जाता है कि इस गृह पर पानी होने की संभावना है। इसके साथ ही यहां जीवन होने की भी संभावना जताई जा रही है। बोफिन्स ने अर्थ 2 नाम के इस ग्रह की खोज की है। वैज्ञानिकों का मानना है कि ये गृह जिंदगी जीने लायक बन सकता है। इस गृह को आधिकारिक तौर पर 'वोल्फ 1069बी' कहा गया है। ये लगभग पृथ्वी के ही आकार का है। किसी दूसरे गृह पर जीने की संभावना के बारे में जानने के बाद लोग काफी हैरान हैं।

इस तरह खोजा गया नया गृह

इस तरह खोजा गया नया गृह

वैज्ञानिकों द्वारा खोजे गए इस गृह का औसत तापमान 13 सेल्सियस के आसपास है। पृथ्वी की ही तरह ये गृह भी अपने तारे की परिक्रमा करता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस ये पृथ्वी के सबसे निकटतम स्थानों में से एक है। इसे स्पेन के कालार एल्टो ऑब्जर्वेटरी में लगे 11.5 फुट ऊंचे कारमेंस टेलीस्कोप की मदद से खोजा गया है।

धरती से महज 31 प्रकाश दूर

धरती से महज 31 प्रकाश दूर

एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, ये हमारी धरती से महज 31 प्रकाश वर्ष दूर है। वैज्ञानिकों ने इस गृह के बारे में काफी कुछ समझ लिया है। हालांकि, अभी इसके पर्यावरण को समझने में थोड़ा समय लगेगा। बता दें कि इस गृह की खोज में दुनियाभर के 50 वैज्ञानिक लगे थे।

एक तरफ प्रकाश दूसरी ओर अंधेरा

एक तरफ प्रकाश दूसरी ओर अंधेरा

वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस गृह के एक हिस्से की तरफ रोशनी है तो दूसरी तरफ अंधेरा है। जैसे चांद हमारी धरती का चक्कर लगाता है, उसके भी एक हिस्से में रोशनी रहती है और दूसरे में अंधेरा। धरती की तरह वहां दिन रात का फॉर्मूला नहीं है। इसका मतलब ये हुआ कि दिन वाले इलाके में वहां रहा जा सकता है।

नए गृह की पथरीली दुनिया

नए गृह की पथरीली दुनिया

वैज्ञानिकों का कहना है कि इस गृह में इंसान रह सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि वहां इंसानों को बसाया जा सकता है। ये एक पथरीली दुनिया है, लेकिन यहां पानी की संभावनाएं नजर आ रही हैं। इसलिए ही उम्मीद भी जताई जा रही है कि इंसान यहां आसानी से रह सकेगा। ये गृह धरती से 1.26 गुना ज्यादा वजनी है और 1.08 गुना ज्यादा बड़ा है।

Recommended Video

      Pentagon का Space से आने वाले Alien और उनके Alienship पर बड़ा खुलासा | वनइंडिया हिंदी | *News

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+