Video: बेटे ने पसंद की डच गर्ल तो मां ने बना दी साउथ इंडियन, देखिए बहू को कैसे दी 'स्पेशल ट्रेनिंग'
नई दिल्ली, 29 अगस्त। साउथ इंडियन महिला की एक डच बहू के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। नीदरलैंड से ये वीडियो एक यूजर ने शेयर किया है। जहां सास बहू को को साउथ इंडियन बनाने की पूरी ट्रेनिंग दे रही है।

साउथ इंडियन डिश की बात ही कुछ अलग है। भारत ही नहीं विदेशों में भी रवा उपमा, डोसा जैसी चीजें खूब पसंद की जाती हैं। एक डच बहू के साथ दक्षिण भारतीय महिला की बॉन्डिंग का एक क्लिप आजकल इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है। दरअसल, ये इंस्टाग्राम पोस्ट की गई एक रील है। जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया। नीदरलैंड के अलकमार में रहने वाले प्रभु विशा नाम के एक यूजर द्वारा साझा किए गए वीडियो में सास बहू को पूरे परिवार के लिए दक्षिण भारतीय नाश्ता बनाते देखा जा सकता है।
वायरल क्लिप में यूजर प्रभु की पत्नी को उनकी सास डोसा और कुली पनियाराम, रवा उपमा जैसे दक्षिण भारतीय डिश बनाना सिखा रही हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर ने लिखा, 'मेरी मां डच महिला को दक्षिण भारतीय नाश्ता बनाना सिखा रही है। कैप्शन में आगे लिखा गया, 'हाथों से खाने की कोशिश करना एक अलग एहसास है, समझाने की तुलना में इसका पता लगाना सबसे अच्छा है। दक्षिण भारतीय नाश्ते की सूची में और भी बहुत कुछ है, लेकिन इसे अगली रील के लिए रखें।'
वीडियो पर यूजर्स ने किया कमेंट
वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'ये बहुत प्यारा है' जबकि एक अन्य ने साउथ इंडिन डिश की पसंद का जाहिर करते हुए लिखा, 'इस पोस्ट ने मुझे और अधिक भूखा बना दिया।' जबकि एक महिला ने लिखा, 'मेरे पति भी दक्षिण भारतीय हैं, मुझे अभी भी डोसा बनाना नहीं आता है, वह मेरे देश का खाना खाता है। इस वीडियो को अब तक 24 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications