नशे में शेरनी को कुत्ता समझकर शख्स ने कर दिया खिलवाड़, नहीं देखा होगा ऐसा नजारा
Drunken man plays with Lioness: शराब के नशे में अकसर इंसान सब कुछ भूल जाता है और उसे होश ही नहीं रहता कि वो क्या कर रहा है। अकसर इंसान खुद को नशे में सबसे बड़ा समझने लगता है। जो काम वो बिना शराब के नहीं कर सकता वो शराब के नशे में करने के लिए तैयार हो जाता है। ऐसा ही कुछ एक शख्स ने किया, जब उसने जंगल के राजा और शिकारी जानवर को गली का कुत्ता समझ लिया।
वायरल हो रहा क्लिप
शराबी शख्स द्वारा शेर को कुत्ता समझने की भूल करने का ये क्लिप सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो ही ऐसा है जिसने लोगों के होश उड़ाकर रख दिए।

हाथ में पकड़ा जिंदा मुर्गा
वीडियो में नजर आ रहा है कि शख्स शेर के सामने बड़े बेखौफ होकर बैठा हुआ है। उसके हाथ में एक जिंदा मुर्गा भी नजर आ रहा है, जिसे वो शेर के मुंह से बार बार दूर करता भी दिख रहा है। कुल मिलाकर यूं कहें कि वो शेर को कुत्ता समझकर उसके साथ मस्ती करने की भूल कर रहा है।
शेर के साथ मस्ती नहीं...
शेर कई दफा शख्स के हाथ में रखे मुर्गे को खाने की कोशिश करता है लेकिन कामयाब नहीं हो पाता। क्योंकि शख्स अपने हाथ बार बार उससे दूर कर रहा है। वो शेर के साथ मस्ती कर रहा है। उसे नहीं मालूम कि शराब के नशे में जिसे वो कुत्ता समझ रहा है वो एक ही झटके में उसकी जिंदगी खत्म कर सकता है। लेकिन शख्स इन सब बातों से बेखौफ होकर शेर संग मस्ती करता दिख रहा है।
मौत से खेल रहा शराबी
आखिरकार शेर उसके हाथ से मुर्गा छीन ही लेता है और उसे लेकर जाने में कामयाब रहता है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के पैरों तले जमीन खिसक रही है। लोग हैरान हो रहे हैं कि आखिरकार कैसे कोई शख्स इस तरह खतरे संग खेल सकता है। शख्स अपनी मौत से खेल रहा है वो भी बड़े आराम से। इस क्लिप को देखने के बाद पहले तो लोगों को लगा कि ये शख्स बेखौफ होकर शेर के साथ कैसे खेल सकता है। वहीं कई लोगों को बाद में इस बात का पता चला कि शख्स ने शराब पी रखी है।












Click it and Unblock the Notifications