शराबी बंदर का आतंक, नशे में महिलाओं पर करता है हमला
नई
दिल्ली। हरियाणा के भिवानी में इन दिनों एक अजीब सा आतंक फैला हुआ है। भिवानी में इन दिनों शराबी बंदर का आतंक फैला है। शराब पीना का शौकीन ये बंदर नशे में टल्ली होकर महिलाओं पर हमला करता है। बंदर अब तक कई महिलाओं पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है। लोग परेशान है। यह बंदर शराब के नशे में महिलाओं को निशाना बनाता है। अब तक दर्जनों महिलाएं इस बंदर का शिकार हो चुकी है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
बंदर का आतंक- महिलाओं को बनाता है शिकार
भिवानी के गांव दांग में शराबी बंदर का आतंक फैला है। शराब के नशे में बंदर महिलाओं पर हमला करता है। लोग भी उसे अक्सर शराब पिला लेते हैं, लेकिन बंदर की इस आदत से महिलाएं बेहद परेशान हैं। महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है तो वहीं प्रशासन व ग्राम पंचायत के लोग इस बंदर को पकड़ने में जुटी है।

महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल
दांग कलां में शराबी बंदर की वजह से लोग परेशान हैं। शराबी बंदर हमेशा से अपने झुंड से अलग रहता है। यह बंदर सामान्य बंदरों से अलग है। वो अकेला रहता है। बंदर को गांव के ही कुछ लोग शराब पिला देते हैं। नशे में ये बंदर लोगों को परेशान करता है और उत्पात मचाता है। लोग इससे परेशान हैं और कई बार वन्य विभाग से उसकी शिकायत कर चुके हैं।

बच्चों और महिलाओं पर कर चुका है हमला
बंदर खासकर महिलाओं पर बच्चों को अपना निशाना बनाता है। जिला प्रशासन और वन्य जीव, प्राणी विभाग के पास बदंर को लेकर शिकायत कर चुकी है। शिकायत करने के बाद वन्य जीव, प्राणी टीम गांव में पहुंची। बंदर को पकड़ने की कई बार कोशिश हुई, लेकिन अब तक बंदर पकड़ में नहीं आया है। लोग भी बंदर को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक सबके हाथ खाली है।












Click it and Unblock the Notifications