Video: शादी में डांस करते हुए सिर पर पड़ी लात, देखिए फिर क्या हुआ

नई दिल्ली। यूं तो भारतीय शादियां अपने रस्म और रिवाज के लिए पहले ही प्रसिद्ध हैं। लेकिन कई बार इसमें आने वाले मेहमानों का अजीबो गरीब डांस भी चर्चा के विषय बन जाता है। दरअसल यहां लोग बिना किसी शर्म के बेहिचक होकर आड़ा टेढ़ा डांस करने से नहीं सकुचाते। ऐसे ही एक डांस का वीडियो टिक टॉक एप से जरिए खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो किसी शादी का मालूम होता है जहां एक शख्स नशे की हालत में स्टेज पर बिंदास नाच रहा है। इतने में वह गुलाटी खाता हुआ नीचे कूदता है। और फिर जो होता है वह मजेदार है।

लड़ाई झगड़ा छोड़ो पहले नाचो

नशे में धुत शख्स जब स्टेज से नीचे कूदता है तो उसके पांव नीचे खड़े दूसरे शख्स के सिर पर जा लगता है। अब दूसरा शख्स आग बबूला होकर उसे एक मुक्का जड़ देता है लेकिन इसका जवाब देने की जगह उसकी प्राथमिकता नाचना है। फिर दूसरे शख्स का गुस्सा भी ठंडा हो जाता है और दोनों नाचना शुरू कर देते हैं। इस वीडियो को देखकर लगता है कि ऐसा तो बस भारत में ही हो सकता है।

शादी में PUBG खेलने वाला दूल्हा

PUBG खेलते दूल्हे का एक TikTok वीडियो उस समय का है जब उसकी शादी हो रही थी। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं। शादी में आए मेहमान उन्हें अपना आशीर्वाद और गिफ्ट देने आ रहे हैं। हालांकि दूल्हा इतना व्यस्त है कि उसे इन सबसे कोई मतलब नहीं है। बगल में बैठी अपनी दुल्हन का भी उसे ध्यान नहीं है। वो बस PUBG खेलने में व्यस्त है। वहीं दुल्हन का रिएक्शन भी बिल्कुल अलग सा है। उसे समझ नहीं आ रहा कि आखिर क्या करे। वो बस चुपचाप कभी दूल्हे को तो कभी दूल्हे के मोबाइल को देखने में ही व्यस्त है।

टिक टॉक वीडियो ने ली जान

टिक टॉक वीडियो ने ली जान

हाल ही में एक घटना सामने आई थी जिसमें इंडिया गेट से लौटते हुए कार में 3 दोस्त टिक टॉक की एप्लीकेशन से वीडियो बनाने लगे। इस वीडियो में देसी कट्टे से निशाना बनाने की एक्टिंग करते हुए एक लड़के से गलती से गोली चल गई। वहीं तीसरा पीछे की सीट पर बैठा था। ड्राइविंग सीट पर बैठे लड़के की ठोड़ी पर गोली लगी थी और वह बुरी तरह घायल हो गया था। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- जानिए हरियाणा का सोनीपत लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+