मालदीव में डॉली चायवाला का स्वैग देखकर लोग हैरान, वीडियो पर आए रिकॉर्डतोड़ व्यूज, ट्विटर पर लगी सवालों की झड़ी
Dolly Chaiwala Video: इंटरनेट दुनिया में 'डॉली की टपरी' को भला कौन नहीं जानता। नागपुर में चाय बेचने वाला ये शख्स पूरी दुनियाभर में वायरल है। अब हाल ही में इसी डॉली चायवाला का एक ऐसा क्लिप वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग दांतों तले उंगली चबा रहे हैं।
वायरल हुआ डॉली का ये वीडियो
डॉली चायवाला आज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फेमस है। डॉली के हाथ की चाय पीने के लिए देश विदेशों से लोग यहां आते हैं। हाल ही में डॉली ने मालदीव से अपनी एक वीडियो पोस्ट की, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया। हर कोई यही सोच रहा था कि आखिर डॉली चायवाला ने पढ़ लिखकर अच्छी खासी डिग्री रखने वालों को भी धूल चटा रखी है।

मालदीव में टूरिस्टों को पिलाई चाय
डॉली चायवाला की दीवानगी कुछ ऐसी है कि सोशल मीडिया पर लोग उसे खूब फॉलो करते हैं। हाल ही में डॉली ने एक वीडियो पोस्ट किया, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस वायरल क्लिप में डॉली मालदीव में अपनी टपरी पर चाय बनाते और फिर उसे अपने विदेशी फैंस और कस्टमर्स को सर्व करते नजर दिख रहे हैं।
रातोंरात ऐसे बने सुपरस्टार
बताते चलें कि डॉली उस वक्त चर्चा में आ गए थे, जब उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के को-फाउंडर और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल बिल गेट्स को चाय बनाकर पिलाई थी। डॉली रातोंरात इस घटना के सुपरस्टार बन गए थे। इसके बाद दिन ब दिन उनकी फैन फॉलोइंग में तेजी से इजाफा होने लगा।
डॉली चायवाला के इस स्वैग को देखकर कई लोग तो काफी खुश हो रहे हैं, तो कईयों का कहना है कि डॉली इस तरह के वीडियोज बनाकर कितना पैसा कमाता होगा। वहीं कई लोगों ने तो डॉली के आगे डिग्री धारकों को भी बेवकूफ बता दिया।
सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि आजकल छपरी लोग पैसा कमा रहे हैं और अच्छे खासे पढ़े लिखे लोग ऐसे ही बैठे हुए हैं। एक ने कहा कि अब सब लोगों को अपना काम छोड़कर यही करने लग जाना चाहिए। इस तरह सोशल मीडिया डॉली के वीडियो के वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन से भर गया।












Click it and Unblock the Notifications