Video:सुनसान सड़क पर एक मासूम बच्चे पर किया कुत्तों के झुंड ने हमला, देखिए कैसे बचाया उसने खुद को
नई दिल्ली। अक्सर आपने देखा होगा कि जब किसी बच्चे के सामने डॉग आ जाता है तो वह अपनी मां के आंचल के पीछे दुबक जाता है या तो फिर कसकर उसकी ऊंगली पकड़ लेता है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक बच्चे का बहादुरी भरा वीडियो देखने को मिला है। दरअसल एक बच्चे पर कुत्तों ने हमला कर दिया है लेकिन उसने उनकी ऐसी बैंड बजाई है कि वे वहांं से दुम दबाकर भाग गए। बच्चा अकेला है लेकिन उसकी बहादुरी और स्टाइल देखने लायक है। बच्चे की बहादुरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

दरअसल, वीडियो में दिखाया गया है कि एक बच्चा अपनी बहन के साथ रात के अंधेरे में सड़क की एक गली से गुजर रहे हैं। तभी कुत्तों ने उन्हें चारों-तरफ से घेर लिया। इतने में वह खुंखार कुत्तों से घिर जाता है। कुत्तों को देखकर बच्ची डर जाती है और वहां से भाग जाती है। हालांकि दूसरा बच्चा भी घबरा जाता है लेकिन फिर भी वह वहां डटा रहता है। कुत्ते उसे देखकर जोर-जोर से भौंकने लगते हैं। पहले तो वह वहां से भाग निकलने की कोशिश में होता है। लेकिन उसको न जाने अचानक कौन सी ताकत मिलती है कि वो वहां जमा रहता है।
एक कुत्ता पीछे से दौड़ता हुआ आता है और उस पर हमला करता है। लेकिन बच्चा हिम्मत जुटाता है और वहीं जमकर खड़ा रहता है। वह कुत्तों को इस अंदाज में खदेड़ता है कि आप भी देखते रह जाएंगे। वह बारी बारी से कुत्तों को वहां से तेजी से भगा देता है। फेसबुक के अलावा यूट्यूब पर भी इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है। 'मेरा बेटा इंजीनियर बनेगा' के फेसबुक पेज से शेयर किए गए इस वीडियो को 24 घंटे में एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इक्कीस हजार लोगों ने इस शेयर किया जा चुका है।
देखें वीडियो












Click it and Unblock the Notifications