Aligarh: कुत्‍ते की निकाली बारात ,रचाई शादी, 45,000 रु खर्च कर डॉग्‍स को दी देशी घी से बने खाने की दावत

अलीगढ़ में दो परिवारों ने अपने कूत्‍तों की शादी धूमधाम से रचाई है। इस शादी के लिए दोनों परिवारों ने 50 हजार रुपये भी खर्च किए हैं।

dog marrige

Dog Marriage in Aligarh: डॉग लवर्स अपने कुत्‍ते को घर के सदस्‍य जैसा ही प्‍यार देते हैं और उसकी हर जरूरतों का ख्‍याल रखते हैं। वहीं इन दिनों कुत्‍ता पालने वालों के बीच कुत्‍ते की शादी कराने का नया ट्रेंड शुरू हुआ है। सोशल मीडिया पर एक और ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो परिवार के सदस्‍य मिलकर अपने कुत्‍ते की शादी करवाते नजर आ रहे हैं। ये शादी भारतीय स्‍स्‍मों के साथ संपन्‍न हुई। शादी में आए मेहमानों ने जमकर डांस और मस्‍ती की। ये शादी बिलकुल आम शादियों जैसी थी बस फर्क ये था कि इसमें दुल्‍हा एक कुत्‍ता था वहीं दुल्‍हनियां एक फीमेल डॉग थी।

अनोखी शादी में कुत्‍ता बने दूल्‍हा- दुल्‍हन

अनोखी शादी में कुत्‍ता बने दूल्‍हा- दुल्‍हन

ये कुत्‍तों की अनोखी शादी उत्‍तर प्रदेश के अलीगढ़ में संपन्‍न हुई। जिसमें दुल्‍हा टॉमी पूर्व सुखरावली ग्राम प्रधान दिनेश चौधरी का पालतू कुत्ता है, वहीं दुल्‍हन जेली अतरौली के टिकरी रायपुर निवासी डॉक्टर रामप्रकाश सिंह की फीमेल डॉग है।

ढोल पर डांस करते हुए भव्‍य बारात निकाली

ढोल पर डांस करते हुए भव्‍य बारात निकाली

दुल्‍हे टॉमी के घर वाले ढोल पर डांस करते हुए भव्‍य बारात निकाली, 'बारातियों' ने ढोल की थाप पर उत्साहपूर्वक के साथ जमकर डांस किया। वहीं जब दुल्‍हन जेली के घर पर टॉमी की बारात पहुंची तो उसे तिलक लगा कर स्‍वागत किया गया।

जयमाल पहनाकर रचाई गई शादी

जयमाल पहनाकर रचाई गई शादी

टॉमी और जेली की शादी 14 जनवरी को मकर संक्रांति के शुभ दिन रखी गई थी। जेली के घर 'बारात' पहुंचने के बाद दोनों के बीच माला का आदान-प्रदान कर पहले जयमाल किया गया उसके बाद कुत्तों की शादी पूरे रीति-रिवाजों के साथ की गई। एएनआई न्‍यूज एजेंसी ने बारात और शादी समारोह का एक वीडियो भी शेयर किया है।

शादी पर खर्च किए 45 हजार रुपये

शादी पर खर्च किए 45 हजार रुपये

टॉमी के मालिक दिनेश चौधरी ने बताया "मकर संक्रांति के अवसर पर, हमने शादी का आयोजन किया। देसी घी का खाना भी पड़ोस के कुत्तों के बीच बांटा गया। हमने इसके लिए लगभग 40,000-45,000 रुपये खर्च किए।"

वीडियो देख यूजर्स र रहे ये कमेंट

वीडियो देख यूजर्स र रहे ये कमेंट

वहीं जब कुत्‍ते की बारात निकाली गई तो लोग उसे गौर से निहार रहे थे। वीडियो वायरल होने पर डॉग लवर्स खूब खुश हो रहे हैं , वहीं कई यूजर बोल रहे हैं कि ये हमारे भारतीय रीति-रिवाज का अपमान है। वहीं कई लोगों का ये भी कहना है कि इतने पैसे से कुछ गरीबों की मदद की जा सकती थी।

पहले भी हो चुकी है ऐसी शादी, जिसके कार्ड भी छपे थे

बता दें सुर्खियां बटोरने वाली यह इकलौती 'डॉग वेडिंग' नहीं है। पिछले साल नवंबर में गुरुग्राम में भी ऐसी ही एक शादी हुई जिसमें जोड़े ने अपने पालतू कुत्ते की शादी पड़ोस के कुत्ते से करा दी थी। पालतू जानवरों के मालिकों ने बताया था, शादी के लिए 100 निमंत्रण कार्ड भेजे गए थे, जिसे हिंदू रीति-रिवाजों के साथ बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। शादी की रस्म 'ढोल' और डांस के साथ हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+