छोटे पपी को खेलने की ट्रेनिंग दे रहा बड़ा डॉगी, इंटरनेट पर वायरल हुआ ये क्यूट वीडियो
वायरल वीडियो में छोटे डॉगी के साथ बड़े डॉग को खेलते हुए देखा जा सकता है। डॉग पपी को बॉल से खेलने की ट्रेनिंग दे रहा है।
सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियोज वायरल होते हैं। इन वीडियोज में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले वीडियोज जानवरों के होते हैं। डॉग्स काफी समझदार होते हैं ऐसे में कई दफा वे बेहद क्यूट हरकतें करते हैं और उनके ये कारनामे कैमरे में कैद भी हो जाते हैं। डॉग्स को भी इंसानों की तरह मस्ती करना काफी पसंद होता है। ठीक ऐसा ही इस वीडियो में भी देखा जा सकता है, जिसमें दो डॉगी आपस में खेलते हुए दिख रहे हैं। एक छोटे डॉगी के साथ बड़े डॉग को खेलते हुए देखा जा सकता है। दोनों की बॉन्डिंग काफी प्यारी लग रही है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है। लोग कमेंट्स और लाइक कर वीडियो पर प्यार लुटा रहे हैं।

ट्रेनिंग दे रहा डॉगी
कौन कहता है कि जानवरों को मस्ती करना पसंद नहीं होता। वे भी इंसानों की तरह खेलना-कूदना पसंद करते हैं। कई वीडियोज ऐसे वायरल होते हैं, जिनमें उन्हें इंसानों की तरह ही हरकत करते देखा जा सकता है। ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक बड़े डॉग को छोटे पपी के साथ खेलता देखा जा सकता है।
वायरल हो रहा वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह ये डॉग पपी को बॉल दे रहा है। मुंह में बॉल पकड़कर वो छोटे पपी को दे रहा है। बड़ा डॉग जमीन पर बैठा है और छोटा पपी सोफे पर बॉल का इंतजार कर रहा है। ये वीडियो बहुत ही क्यूट है।

छोटे दांतों से बॉल पकड़ रहा पपी
छोटा सा पपी अपने छोटे जबड़े से बॉल पकड़ने की पूरी कोशिश कर रहा है। एक-दो बार वो बड़े डॉगी को मारता हुआ भी दिखा। दोनों की बॉन्डिंग काफी जबरदस्त लग रही है। बड़ा डॉग बार-बार छोटे बच्चे को मुंह से पकड़कर बॉल देने की कोशिश कर रहा है।

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
दोनों डॉग्स का ये जबरदस्त वीडियो @Yoda4evr अकाउंट से शेयर किया गया है। इस अकाउंट से जानवरों के ऐसे ही क्यूट वीडियोज शेयर किए जाते हैं। जो चंद मिनटों में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। डॉगी और पपी का ये वीडियो भी इसी तरह खूब छाया हुआ है।

लोगों को खूब पसंद आया वीडियो
इस शॉर्ट वीडियो के कैप्शन में लिखा हुआ है कि ये डॉग पपी को सिखा रहा है कि बॉल के साथ कैसे खेला जाता है। वीडियो पर मिलियन व्यूज आ चुके हैं। इतना ही नहीं, लाखों लोगों ने इस क्यूट वीडियो को रीट्वीट भी किया है। लोगों को दोनों डॉग्स का ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है।

लोगों को क्यूट लग रहा है वीडियो
एक यूजर ने इसे क्यूट बताया है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि कजिन अगली पीढ़ी को नॉलेज दे रहे हैं। एक अन्य यूजर ने कहा कि मेरा कुत्ता खाते वक्त ऐसा करता है। उसके दांत ना लगें, इसके लिए मुझे काफी सावधान रहना पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications