गैंग्स ऑफ कुत्तेपुर... मेट्रो की सीढ़ियों से एक साथ नीचे उतरे ढेरों कुत्ते, लोग बोले- लगता है बड़ा मेटर हो गया
सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कब क्या वायरल हो जाए कुछ भी कहा नहीं जा सकता। इन दिनों कुत्तों के एक झुंड का क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों ने जो रिएक्शन दिये, वो उससे भी कहीं ज्याादा मजेदार है।
वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था, जिसमें देखा जा सकता है कि ढेर सारे कुत्ते एक साथ फुटओवर की सीढ़ियों से नीचे उतर रहे हैं। इतने सारे कुत्तों को एक आता देखना अपने आप में काफी शॉकिंग भी है। इसलिए इसके कैप्शन में शख्स ने लिखा कि लगता है कोई बड़ा मेटर हो गया है।

देखते ही देखते क्लिप तेजी से वायरल होने लगा और लोग इसपर जमकर रिएक्शन देने लगे। एक यूजर ने कहा कि वाकई में इतने सारे कुत्तों को आता देख तो यही लग रहा है। वहीं एक ने कहा कि सच में कहां बड़ा मेटर हुआ होगा ये देखना पड़ेगा।
वहीं कैप्शन में नीचे ये भी लिखा हुआ है कि गैंग्स ऑफ कुत्तेपुर। यूनिटी देख रहे हो। एख यूजर ने कहा कि लगता है भाभी का मेटर रहा होगा। वहीं दूसरे ने भी कहा कि भाभी वाला ही मेटर होगा भाई। लोग इस क्लिप पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
इस पोस्ट को 30 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। सोशल मीडिया पर डॉग्स के ऐसे वीडियोज खूब वायरल होते रहते हैं। कई दफा वीडियोज ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद किसी की भी हंसी छूट जाए। तो कई बार ये क्लिप काफी हैरत भरे होते हैं। ऐसा ही ये कुत्तों का वीडियो देखने के बाद लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और आपस में इसे एक दूसरे के साथ शेयर भी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications