Dog Viral Video: कुत्ते को लगातार मारे जा रहा था शख्स, आपा खो बैठा जानवर और फिर...
वायरल वीडियो में शख्स जबरदस्ती कुत्ते से पंगा लेता है। जैसे ही वो डॉग को मारने लगता है, डॉगी उसपर हमला बोल देता है। वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Dog Video: जानवर भले ही बोल ना सकते हों लेकिन उन्हें भी तकलीफ होती है। जब कोई उनपर अत्याचार करता है। उनके अंदर भी इंसानों के जैसी भावनाएं होती हैं। लेकिन कई लोग इस बात को समझ नहीं पाते और बेरहमों की तरह उन्हें मारते हैं।
ऐसा ही कुछ वायरल वीडियो में भी दिख रहा है, जिसमें एक शख्स कुत्ते को मार रहा होता है। हालांकि, सामने कुत्ते का मालिक भी खड़ा है जो कि उसे रस्सी से बांधा हुआ है। लेकिन फिर भी शख्स उसे मारता है।
जैसे ही वो उसपर एक और वार करता है तो कुत्ता आक्रामक हो जाता है और शख्स के पीछे भागने लगता है। मालिक के हाथ से भी कमान छूट जाती है और कुत्ता जाकर सीधे मारने वाले पर झपट्टा मार देता है। इस दौरान मालिक दोनों के बीच बचाव के लिए बहुत कोशिशें करता है।
वायरल वीडियो @cctvidiots नाम के पेज पर शेयर किया गया है। जिसमें कुत्ते को मारने वाले शख्स को उसी वक्त उसकी सजा भी मिल गई। अब वो किसी भी जानवर को मारने से पहले सौ बार सोचेगा। वीडियो को पांच लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है और कईयों ने इसपर कमेंट्स भी किये हैं।
वीडियो...
वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'Well done' इसके बाद यूजर ने हंसने वाले इमोजी बनाए हैं। एक यूजर ने कहा कि मुझे तो ऐसा लगा कि ये जानबूझकर किया ताकि कुत्ते के रिएक्शन का पता लगाया जा सके। एक ने कहा कि ये पागलपन है। एक ने कहा कि लड़ने के लिए ये कुत्ते को ट्रेनिंग दी जा रही होगी। कई लोगों ने कुत्ते की भी जमकर तारीफ की है।












Click it and Unblock the Notifications