OMG! 11 साल की बच्ची की आंख से निकलती हैं चीटियां, डॉक्टर भी हैरान
बेंगलुरु। कर्नाटक की 11 साल की बच्ची के आंखों से मरी हुईं चीटियां निकलती है। इस अजीबो-गरीब बीमारी से न केवल बच्ची के घरवाले परेशान हैं बल्कि डॉक्टर्स भी हैरान हैं कि आखिर बच्ची के आंखों में चीटियां पहुंचती कैसे हैं और फिर क्यों मरी हुई चीटियां आंखों से निकलती है। डॉक्टरी इलाज से कुछ नहीं हो पाया तो मां-बाप अब ज्योतिष के पास पहुंच गए हैं।
10 दिनों से आंख से निकल रही हैं चीटियां
मामला कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले का हैं, जहां 11 साल की अश्विनी अजीब बीमारी से पीड़ित है। पिछले 10 दिनों से अश्विनी की बायीं आंख से मरी हुईं चीटियां निकल रही हैं। बच्ची इसकी वजह से असीम पीड़ा में है तो वहीं माता-पिता बेटी की बीमारी से परेशान है।
अब तक निकल चुकी हैं 60 चीटियां
अब तक अश्विनी के आंखों से 60 चीटियां निकल चुकी हैं। आंखों में चीटियों की वजह से उसे काफी दर्द होता है। उसकी आंखों से लगातार पानी निकलता रहता है। चीटियों के कारण आंखों में जलन होती हैं, लेकिन कोई भी कुछ नहीं कर पा रहा है। डॉक्टर भी इससे हैरान हैं कि आखिर ऐसा कैसे हो रहा है। डॉक्टरों ने दवाईयां, आई ड्रॉप भी दिया, लेकिन कुछ आराम नहीं मिला।
आंखों से चीटी निकलने का ज्योतिष कनेक्शन
जब डॉक्टरी इलाज से कोई राहत नहीं मिली तो घरवाले बच्ची को ज्योतिष के पास लेकर गए। ज्योतिष ने बताया कि अश्विनी नागदोष से पीड़ित है, जिसकी वजह से आंख से चीटियां निकलती हैं। चीटियां अश्विनी की कानों से घुस जाती हैं और फिर बायीं आंखों से निकलती है। आपको बता दें कि हाल ही में अमेरिका के ओरेगन में एक महिला की आंखों से 14 ज़िंदा कीड़े निकले हैं। महिला थेलजिया ग्लोसा नामक संक्रमण की शिकार थी।