धरती की तरफ आ रहा है 2 सींगों वाला 'Devil', माउंट एवरेस्ट से तीन गुना है बड़ा, क्या पृथ्वी से होगी टक्कर...?

Devil Comet: माउंट एवरेस्ट से तीन गुना ज्यादा बड़ा एक विशाल 'डेविल' धूमकेतु पृथ्वी की ओर आ रहा है। दो सींगों वाला ये डेविल धूमकेतू पर मौजूद बर्फीले ज्वालामुखी पिछले चार महीने में तीन बार फट चुका है। अपनी दो सींग लिए यह धूमकेतु पृथ्वी की ओर तेजी से दौड़ते हुए आ रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक हमारे सौर मंडल के केंद्र की तरफ इसकी यात्रा बहुत तेजी से जारी है। इसी रास्ते में पृथ्वी भी आने वाली है। इस डेविल धूमकेतु का केंद्र 17km व्यास का है।

Devil Comet

जानिए इस डेविल धूमकेतु के बारे में?

  • इस डेविल धूमकेतु का नाम है 12P/Pons-Brooks (12P) है। ये एक क्रायोवॉल्कैनिक धूमकेतु है, जिसे ठंडे ज्वालामुखी वाला धूमकेतु भी कहा जाता है।
  • इसके ज्वालामुखी से आग की जगह बर्फ निकलती है। 12पी/पोंस-ब्रूक्स नामक इस धूमकेतु के केंद्र में ठोस बर्फ, धूल और गैस भरी पड़ी है।
  • इसके चारों ओर गैस के बादल हैं। इस गैस के बादल को 'कोमा' कहा जाता है। ये धूमकेतु अंतरिक्ष में लगातार महाठंडा मैग्मा छोड़ रहा है।
  • इस डेविल धूमकेतु का व्यास लगभग 18 मील है और इसे 'ठंडे ज्वालामुखी' के रूप में दर्शाया गया है। ये विस्फोट हजारों मील प्रति घंटे की गति से अंतरिक्ष में प्रवेश करते समय सामग्री का एक निशान बनाते हैं। ये डेविल धूमकेतु सींगों की अपनी जोड़ी की तरह दिखते हैं।

क्या होगी पृथ्वी से टक्क...?

बताया जा रहा है कि ये डेविल धूमकेतु पृथ्वी के पास से जल्दी निकलेगा। फिलहाल ये डेविल कॉमेट सूरज की तरफ जा रहा है। इसका व्यास लगभग किसी शहर के बराबर है। लेकिन इससे पहले केंद्र के चारों तरफ निकल रही धूल, बर्फ और गैस का फैलाव सात हजार गुना ज्यादा है।

1812 में पहली बार खोजा गया धूमकेतु जून 2024 में पृथ्वी की कक्षा में अपने निकटतम बिंदु तक पहुंचने के लिए तैयार है। हालांकि ये मानव जीवन के लिए खतरा पैदा नहीं करेगा। ये डेविल धूमकेतु धरती के करीब से गुजरेगा लेकिन टक्कर खाने की संभावन कम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+