'एक कुर्ता, दो दीवानी', सरोजिनी मार्केट में शॉपिंग वॉर का Video वायरल, दो महिलाओं में जबरदस्त हाथापाई
Delhi Sarojini Market Fight Video Viral: दिल्ली में महिलाओं के बीच जबरदस्त ढिशुम-ढिशुम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिलाओं के बीच हुई लड़ाई की वजह भी काफी चौंकाने वाली सामने आई है।
घटना दिल्ली के पॉपुलर सरोजिनी नगर मार्केट की है, जहां अचानक कपड़े पसंद करते-करते दो महिलाओं के बीच तगड़ी भिड़ंत हो गई, जिसकी वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल चुका है।

दिल्ली का सरोजिनी नगर मार्केट जहां एक ओर सस्ते और ट्रेंडी कपड़ों के लिए फेमस है, वहीं दूसरी ओर यहां की बिक्री के लिए जंग भी अब सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गई है। इंटरनेट पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में दो महिलाएं एक ही कपड़े को खरीदने को लेकर इस कदर भिड़ गईं कि बात थप्पड़ों और घूंसे तक पहुंच गई।
एक कपड़े पर आया दो का दिल, फिर जो हुआ?
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो महिलाएं एक ही कपड़े (शायद-कुर्ता या टॉप) को लेकर बहस कर रही हैं। बात इतनी बढ़ जाती है कि दोनों एक-दूसरे को थप्पड़ मारने लगती हैं। देखते ही देखते मारपीट सड़क पर लोगों के बीच तमाशा बन जाती है।
वीडियो में आसपास मौजूद लोग पहले हक्के-बक्के रह जाते हैं, फिर कुछ लोग उन्हें छुड़वाने की कोशिश करते हैं। लेकिन गुस्से में बेकाबू महिलाएं एक-दूसरे पर वार करने से बाज नहीं आतीं।
सरोजिनी की 'ड्रेस वॉर' बनी सनसनी
ये क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इंस्टाग्राम और ट्विटर पर यूजर्स इसे "द ग्रेट सरोजिनी फाइट", "थप्पड़ और फैशन का कॉम्बो" जैसे कैप्शन के साथ शेयर कर रहे हैं। कई लोगों ने चुटकी लेते हुए लिखा-दिल्ली में फैशन के लिए जंग literal हो गई! तो किसी ने लिखा- सरोजिनी में कपड़े नहीं, मुक्केबाजी भी ट्रेंड में है।"












Click it and Unblock the Notifications