दिल्ली मेट्रो में जब आदमी की गोद में जा बैठी महिला, वायरल VIDEO देख लोगों को आ गई शर्म

दिल्ली मेट्रो में वैसे तो आए दिन लड़ाई झगड़े होते रहते हैं। कई बार मेट्रो के वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। मगर बीते दिनों कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी को शर्म से लाल कर दिया। दरअसल, यहां एक महिला एक शख्स की गोद में जा बैठी। इसके बाद उसने कुछ ऐसा कहा, जिसने हर किसी को शर्म से पानी-पानी कर दिया।

दरअसल, महिला सीट लेने की जिद कर रही थी। जब उसे नहीं मिली तो वो बोली कि लो हम भी बेशर्म बन जाते हैं। इसके बाद देखते ही देखते महिला एक शख्स की गोद में जबरदस्ती बैठ गई। इसके बाद महिला को ऐसे देख एक आदमी शर्म से उठ गया मगर दूसरा शख्स नहीं उठा।

Delhi metro

महिला को कई बार बोलने पर भी वो उसकी गोद से उठी नहीं और वहीं आदमी के पैरों पर बैठी रही। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। महिला बेशर्मी भरे अंदाज में बाद में बोलती दिख रही है कि इन्हें अभी फर्क नहीं पड़ेगा। रात को पड़ेगा। ये देख लोग महिला को घूरने लगते हैं।

महिला को कहते सुना जा सकता है कि हम भी बेशर्म बन जाते हैं हमको क्या ही फर्क पड़ेगा। मैं तो यहीं बैठूंगी। आपको फर्क पड़ेगा। इसके बाद मेट्रो में बैठे कई लोग महिला को समझाने की तमाम कोशिश करते हैं मगर महिला मानती नहीं और फिर भी लगातार बहस करती रहती है।

देखते ही देखते ये क्लिप तेजी से वायरल होने लगा और लोग इसपर जमकर रिएक्शन देने लगे। हर किसी का कहना था कि महिला को भले ही सीट नहीं मिल रही थी मगर इसके बदले में उसे इस कदर बेशर्मी भरी हरकत नहीं करनी चाहिए थी। वीडियो में महिला की बेशर्मी को हर किसी ने गलत बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+