मेट्रो में पैर फंसा रहे लड़के की हुई पहचान, CCTV के जरिये घर तक पहुंची पुलिस और फिर...
Delhi metro: दिल्ली मेट्रो में बीते दिनों दिख रहे लड़के का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने उससे जुर्माना वसूला है। लड़के की पहचान सीसीटीवी के आधार पर हुई।
Delhi Metro Video: बीते दिनों दिल्ली मेट्रो में कुछ ल़ड़कों द्वारा दरवाजे पर पैर रखने का वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि वीडियो करोल बाग मेट्रो स्टेशन का है, जिसमें कुछ लड़के मेट्रो के साथ छेड़छाड़ करते दिख रहे थे।
वीडियो वायरल होने के बाद लोग काफी हैरान रह गए और DMRC को टैग कर-करके ट्वीट करने लगे। लोग मेट्रो के लिये कोई सख्त नियम ना बनाए जाने को लेकर पोस्ट करने लगे। इस बीच इस पूरे मामले में एक अपडेट सामने आया है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली मेट्रो में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के बाद एक लड़के की पहचान कर ली गई है। अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी चेक करने पर पता लगा कि लड़का जहांगीरपुरी का है। मेट्रो व्यवस्था को बिगाड़ने के चलते उसपर 200 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
बताते चलें कि वायरल वीडियो में कुछ लड़के मेट्रो स्टेशन पर दिखाई पड़ रहे थे। लड़के पैर अड़ाकर मेट्रो का दरवाजा बंद होने से रोकने की कोशिश कर रहे थे। जब मेट्रो आगे नहीं बढ़ पाई तो लड़के जोर जोर से हंसने लगे। पास खड़े और लड़के भी हंस रहे थे। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।
वायरल वीडियो पर डीएमआरसी ने भी ट्वीट कर कहा कि इस लड़के की डीटेल्स भेजिये। इसपर वीडियो पोस्ट करने वाले शख्स ने जवाब दिया कि उसे इसके बारे में जानकारी नहीं है। ना ही वीडियो उसने बनाया है। किसी ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो डाला हुआ था, तो उसने वहीं से उठाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
बीते कई दिनों से लोगों की ऐसी हरकतें देखने के बाद इस वायरल वीडियो को देखकर लोग काफी गुस्से में आ गए थे। लोगों का कहना था कि इस तरह की हरकतें कोई कैसे कर सकता है। डीएमआरसी इसपर कोई एक्शन क्यों नहीं लेती। हालांकि, इसके बाद डीएमआरसी ने एक्शन लेते हुए लड़के से जुर्माना वसूला है।
यहां देखें वीडियो...
इससे पहले दिल्ली मेट्रो में लोगों के कई वीडियोज पहले भी वायरल हो चुके हैं, जिसमें या तो कोई मेट्रो के अंदर डांस करता दिखा, या फिर अजीबोगरीब पहनकर सफर करता नजर आया। वीडियो वायरल होने पर लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन देने लगे।












Click it and Unblock the Notifications