दफनाने जा रहे थे परिवार वाले, अचानक जिंदा हुआ आदमी, और फिर दोबारा मर गया
मौत के मुंह से बाहर आने की खबरें तो आपने कई सुनी होंगी। कैसे लोग जिंदगी से जंग लड़कर मौत को हरा देते हैं। लेकिन जो मामला हाल ही में देखने को मिला है, वो काफी चौंकाने वाला है। ये आदमी मर कर जिंदा हुआ और फिर दोबारा मर गया। इस मामले ने सभी को हैरान कर दिया है।
नई दिल्ली। मौत के मुंह से बाहर आने की खबरें तो आपने कई सुनी होंगी। कैसे लोग जिंदगी से जंग लड़कर मौत को हरा देते हैं। लेकिन जो मामला हाल ही में देखने को मिला है, वो काफी चौंकाने वाला है। ये आदमी मर कर जिंदा हुआ और फिर दोबारा मर गया। इस मामले ने सभी को हैरान कर दिया है। बात इतनी बढ़ गई है पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
दांत की सर्जरी के लिए अस्पताल में हुआ था भर्ती
पेरु का रहने वाला 24 साल का वैटसम फ्रैंकलिन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। उसे 21 अक्टबूर को अस्पताल में दांतों की सर्जरी के लिए भर्ती कराया गया था। सर्जरी के बाद उसे तेज बुखार चढ़ गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। (फोटो साभार : मेट्रो न्यूज)
अंतिम संस्कार से पहले लेने लगा सांसें
कुछ दिनों बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों को कहा गिया कि वो उनके शरीर को ले जा सकते हैं। जब परिवार उन्हें कॉफिन में रख कर कब्रिस्तान दफनाने ले जा रहा था। तभी रास्ते में लोगों ने नोटिस किया कि वो सांस ले रहे हैं। ये देखकर हर कोई हैरान रह गया कि कोई मुर्दा कैसे सांस ले सकता है। (फोटो साभार : मेट्रो न्यूज)
परिवार का आरोप, पुलिस कर रही है जांच
उन्हें फौरन वापस अस्पताल लाया गया लेकिन अस्पताल लाते ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अब परिवार वाले डॉक्टरों पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है कि आखिर इसमें अस्पताल की लापरवाही है या नहीं। (फोटो साभार : मेट्रो न्यूज)
पालतू बिल्ली के कारण शख्स की हो गई ऐसी हालत, मौत के मुंह से आया वापस